बैंक के भीतर घुस के चोर, तोड़ दिए 3-3दरवाजे और घुस गए स्ट्रांग रूम , गैस कटर से काट दिए ..... पढिये पूरी खबर जानिए फिर आगे क्या हुआ ?

munaadi news image
August 07, 2022



बैंक के भीतर घुस के चोर, तोड़ दिए 3-3दरवाजे और घुस गए स्ट्रांग रूम , गैस कटर से काट दिए ..... पढिये पूरी खबर जानिए फिर आगे क्या हुआ ?

munaadi news image

कोरबा मुनादी।।एसबीआई की शाखा में घुसे चोर एसबीआई के 3 दरवाजे और चेस्ट काटने के बाद भी बैंक के अंदर रखे रुपये लूटने में असफल हो गए। पूरा मामला कोरबा स्थित करतला बाजार एसबीआई शाखा का है।बताया जा रहा है कि चोरी करने आया चोरों की संख्या 3 से 4 थी और अनुमान यह लगाया जा रहा है कि चोर चारपहिया में आये थे। खास बात यह है कि चोरों ने एसबीआई बैंक में घुसने के लिए बैंक के 3 दरवाजों को तोड दिया और चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए लेकिन ऐसी आपात परिस्थितियों के लिए बैंक में लगाया गया चेस्ट अलार्म बजा ही नहीं।

Advertisement

Advertisement


 दरअसल बैंक के  पिछले हिस्से में शीट से निर्मित बाथरूम है। इसमें सड़क की ओर एक्जास्ट फैन लगा था। चोरों ने इसे निकालने के बाद दीवाल तोड़ कर उसे थोड़ा चौड़ा कर लिया। इसके साथ ही चोर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद इत्मीनान से बैठ कर बैंक के अंदर घुसने लोहे के ग्रिल का ताला तोड़ा। बैंक के अंदर प्रवेश करने के बाद लोहे के गेट को अपने साथ लाए गैस कटर से काटा। स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के लिए वहां लगे गेट को भी चोरों ने तोड़ा। इस तरह गिरोह स्ट्रांग रूम के अंदर प्रवेश कर गया और नोट रखने के चेस्ट को गैस कटर से काटने लगे। माना जा रहा है कि काफी मजबूत चेस्ट होने की वजह से उसे पूरी तरह काट पाते, उससे पहले भोर हो गई और चोरों  को भागना पड़ा।



घटना का खुलासा अगले दिन सुबह हुआ जब बैंक की सफाई करने बैंक के कर्मचारी बैंक पहुंचे। बैंक के सामने गेट पर लगा ताला जस का तस था इसलिए बाहर से देखकर किसी को कुछ अंदेशा नही हुआ लेकिन कर्मचारियों ने जब बैंक के अंदर के हालात देखे तो उनके होश उड़ गए।यह बात थोड़ी ही देर में आस पास फैल गयी। बैंक के अफसर बैंक पहुंचे और करतला थाना को इसकी सूचना दी गयी ।सूचना पाकर मौकेपर पूलिस पहुँच गयी ।पुलिस डाग की टीम भी बुलाई गई थी। घटना स्थल से गंध लेने के बाद डाग कुछ दूर ही जाकर भटक गया। इसकी वजह यह मानी जा रही है कि आरोपित फोर व्हीलर में आए थे और वहां से लांग रूट में फरार हो गए। 




Advertisement

Advertisement

राहत की खबर यह है कि चोर बैंक से कुछ भी चोरी नहीं कर सके। चेस्ट में रूपये सुरक्षित मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में 457, 380 का मामला पंजीबद्ध किया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News