ट्रेन ने रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो महिलाएं भी शामिल, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
August 09, 2022



ट्रेन ने रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो महिलाएं भी शामिल, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बलौदाबाजार  मुनादी।। बीती रात रेलवे क्रासिंग पार कर रहे कार के ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना सुहेला से लगे हथबंद रेलवे क्रासिंग पर घटित हुई।  

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात सुहेला से लगे हथबंद रेलवे क्रासिंग पर एक अल्टो कार पहुंची ही थी कि अचानक रेलवे लाईन में टेªन आ गई और फिर ट्रेन की जोरदार ठोकर से फिल्म अंदाज में कार दूर जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार में 8 लोग सवार थे और ट्रेन की ठोकर से एक बुजुर्ग बलौदाबाजार निवासी बाबूलाल 65 साल और उनकी बेटी ईश्वरी देवांगन 40 की मौत रात को ही हो गई थी जबकि  आज सुबह बाबूलाल की बहू मंजू देवांगन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।


इस संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि उनका परिवार आखिरी सावन सोमवार के अवसर पर सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के दर्शन कर लौट रहा था। इस दौरान कार योगेश चला रहा था। इस दौरान वे सभी अपने रिश्तेदार से मिलने हिरमी की जाने लगे तभी रेलवे टैªक पार करते समय यह घटना घटित हो गई।  


Advertisement

Advertisement

परिजनों ने यह भी बताया बीती रात घटित इस हृदयविदारक घटना में जहां उनके परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई वहीं चार सदस्य राहुल देवांगन, दियांश देवांगन, मालिक राम देवांगन गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनका उपचार जारी है तथा कबीर और कार चला रहे योगेश को मामूली खरोंच आई है।  



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News