Breaking news जंगली जानवर की चपेट में आया युवक, जानवर ने युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया,मृतक का सिर ढूंढने में जुटे ग्रामीण

munaadi news image
August 19, 2022



Breaking news जंगली जानवर की चपेट में आया युवक, जानवर ने युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया,मृतक का सिर ढूंढने में जुटे ग्रामीण

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। देर रात जंगली क्षेत्र रास्ते का सफर तय करना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब किसी जंगली जानवर के उस पर हमला करते हुए धड़ से सिर को अलग कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज पसान थाना क्षेत्र के सेनहा निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार के घर पर छठी कार्यक्रम था,  इसके उपलक्ष्य में घर में रात में रामायण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस बीच साउंड बाॅक्स खराब हो जाने के बाद दूसरा साउंड बॉक्स लेने राहुल गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त 24 वर्षीय सुरेश कुमार के साथ बाइक से सेनहा से अड़सरा जा रहा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे घना जंगल पड़ता है, इस जंगल के बीच रास्ते में बाइक का तेल खत्म हो गया।



Advertisement

Advertisement

राहुल बाइक लेकर धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा और सुरेश पीछे-पीछे आ रहा था।  राहुल को लगा कि सुरेश थक गया होगा और हल्की बारिश भी हो रही है, कहीं रुका होगा। राहुल गांव अड़सरा पहुंच गया। काफी समय बीत जाने के बावजूद सुरेश के घर नही आने पर इस बात की जानकारी उसने गांव वालों को दी।  इसके बाद गांव के लोगों ने जंगल में खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी वो नहीं मिला। आज सुबह ग्रामीणों की नजर सुरेश पर पड़ी तो देखा कि पेड़ के खो पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसका सिर गायब था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पसान थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग जांच उपरात शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News