Jashpur breaking बाईक से स्पीड में भाग रहे युवक अनियंत्रित होकर गिरे, मदद के लिए मौके पर पहुंचे ग्रामीण लेकिन ग्रामीणों की नजर जब इनकी बोरी पर पड़ी तो खुल गया पूरा पोल,बोरी में रखा था इतना सारा

munaadi news image
November 26, 2022



Jashpur breaking बाईक से स्पीड में भाग रहे युवक अनियंत्रित होकर गिरे, मदद के लिए मौके पर पहुंचे ग्रामीण लेकिन ग्रामीणों की नजर जब इनकी बोरी पर पड़ी तो खुल गया पूरा पोल,बोरी में रखा था इतना सारा

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।खबर जशपुर से है।यहां की पुलिस ने गोमांस के पैकेट के साथ 2 लोगो को गिरफ्तार किया है। दोनो तस्कर पड़ोसी राज्य ओडिशा के बंडेगा के रहने वाले है।एक का नाम सज्जाद बताया जा रहा है तो दूसरे का नाम अफजल है।

Advertisement


जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी एक बाईक में गोमांस की बोरी को बीच में रखकर तेजी से बाईक में जा रहे थे। तभी मकरीबंधा के पास उनकी बाईक अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनो तो बाईक से नीचे गिरे ही मांस की बोरी भी जमीन में आ गिरी।


वही पर गांव के काफी लोग सोसाइटी से चावल लेने के लिए खड़े थे।उन्हे बाईक से गिरते देख लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़े ।उन्हे सम्हालने के बाद जब ग्रामीणों ने पूछा की बोरी में क्या है तो पहले तो उन्होंने झूठ का सहारा लिया लेकिन ग्रामीणों ने जब उनकी बोरी को खोला तो देखा कि बोरी में मांस के कई सारे पैकेट पड़े थे जिन्हें विधिवत प्लास्टिक में पैक किया गया था।ग्रामीणों ने जब उनसे पूछ ताछ शुरू किया तो पता चला कि वे गोमांस लेकर चराई डांड के किसी पिंटू नाम के आदमी के पास ले जा रहे थे और आरोपी पिछले एक साल से इस काम में संलिप्त हैं।


ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना करडेगा पुलिस को दी । करड़ेगा पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनो को हिरासत में ले लिया।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News