रायगढ़ मुनादी। मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट में जिले के पांच छात्रों ने बाजी मारी है। एक ने पूरे देश में तो बाकियों ने छत्तीसगढ़ में जिले का नाम रोशन किया है। माता पिता गुरु और रिश्तेदार लगातार इन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
गुरुवार को नीट की परीक्षा में आए रिजल्ट का जश्न पूरे देश में मनाया गया। जिले के लिए भी यह खास दिन रहा क्योंकि हमारे जिले के छात्रों ने देश सहित प्रदेश में अपना परचम लहराया है। रायगढ़ जिले से मनन पटेल पिता पशु चिकित्सक डॉक्टर दिनेश पटेल, जिंदल स्कूल से आयुष पटेल, गंदेती कुंदन, शिवानी पटेल ने नीट की परीक्षा पास की है। अधिकतर स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली। नीट का रिजल्ट आने के बाद छात्रों ने अपने अभिभावकों को शुभकामनाएं दी है।