इस तरह खुला सेल्फी के दौरान मौत के मामले का रहस्य, पत्नी के चरित्र पर था संदेह, पति पहले मंदिर ले गया फिर पहाड़ के ऊपर ........... पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

munaadi news image
November 12, 2022



इस तरह खुला सेल्फी के दौरान मौत के मामले का रहस्य, पत्नी के चरित्र पर था संदेह, पति पहले मंदिर ले गया फिर पहाड़ के ऊपर ........... पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

munaadi news image

महासमुंद मुनादी।। पहाड़ के खाई में मिली लाश के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पहले इसे सेल्फी लेने के दौरान पहाड़ से फिसलकर मौत होने की घटना बताया गया था लेकिन जब पुलिस ने छानबीन की तब पता चला कि महिला के पति ने ही उसे पहाड़ से धक्का दे दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


07 नवंबर को प्रार्थी विरेन्द्र चक्रधारी पिता विष्णु चक्रधारी उम्र 30 वर्ष जाति कुम्हार साकिन कुम्हार पारा महासमुन्द ने थाना खल्लारी में रिर्पोट दर्ज कराया कि 07 नवंबर के करीब 11 बजे इसकी बहन चित्ररेखा अपने पति सोनूराम चक्रधारी एवं भांजी के साथ मोटर सायकल से खल्लारी दर्शन एवं घूमने के लिए खल्लारी मंदिर गये थे । करीबन दोपहर 3 बजे सोनूराम चक्रधारी ने मोबाइल फोन से बताया कि चित्ररेखा चक्रधारी खल्लारी मंदिर के पहाडी से गिर गई हैं एवं नही मिल रही है। इसके बाद विरेन्द्र अपने साथी रतन चक्रधारी के साथ खल्लारी मंदिर पहाडी जाकर देखा कि पहाडी के चटटान के पास खाई में इसकी बहन चित्ररेेेेेखा मृत अवस्था में पडी हुई थी। प्रार्थी के रिपोर्ट  पर थाना खल्लारी जिला महासमुन्द मे मर्ग कं्र 49/22 पंजीबद्ध कर मर्ग जांच की गई थी। 


पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुये मर्ग संदेहास्पाद प्रतीत होने से अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0 अधिकारी पुलिस श्रीमति मंजूलता बाज तथा थाना खल्लारी व सायबर सेल की टीम को घटनास्थल पहंुचकर बारिकी से जॉच करने हेतु निर्देशित किया।



जिसमें उक्त टीम के द्वारा घटना स्थल की बारिकी से निरीक्षण किया गया घटना स्थल एवं शव निरीक्षण करने पर घटना संदेहास्पद प्रतीत होने लगा। जिससे उपरोक्त पुलिस टीम के द्वारा मृतिका के मौत के संबंध में प्रार्थी मृतिका के पति व मृतिका के परिजनों से छोटी छोटी जानकारी एकत्र कर जॉच करना प्रारंभ की गई साथ ही साथ जिला अस्पताल से मृतिका के मृत्यु का संक्षिप्त पोस्ट मार्टम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें डाक्टर के द्वारा मृतिका के मौत गिरने से एवं पसलियोें व हड्डी टुटने से मौत होना लेख किया गया जिस पर से दिनांक 10.11.2022 को थाना खल्लारी में अज्ञात आरोपियों के विरूध्द अपराध क्रमांक 184/22 धारा 302 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।



सायबर सेल की टीम व थाना खल्लारी पुलिस की टीम घटना स्थल मौका पहुच कर घटना निरीक्षण कर मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित कर छोटी सी छोटी जानकारी, प्रेम प्रसंग एवं मृतक के निजी जीवन के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। जॉच के दौरान पता चला कि 07 नवंबर को मृतिका चित्ररेखा, पति सोनूराम चक्रधारी तथा भांजी के साथ भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर में दर्शन करने गया था।

उक्त घटना के संबंध में मृतिका के पति एवं उसकी भांजी व एक अन्य व्यक्ति से पृथक पृथक पूछताछ करने पर दोनो के पूछताछ में विभिन्नता पाई गई जिस पर मृतिका के पति द्वारा मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे उतरना तथा भीम पाव पहाडी तरफ जाना मृतिका सेल्फी फोटो खिचते समय पैर फिसल जाने से खाई में गिरकर मृतिका के मृत्यु हो जाना बताया गया तथा मृतिका के भांजी के कथन में खल्लारी मंदिर पहाड के उपर मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे आना बताई तथा मृतिका के पति द्वारा पुनः मंदिर पहाड़ के उपर भीम पाव पहाडी तरफ घुमने जाना बताया। मृतिका द्वारा पैर में दर्द होना तथा दुबारा सीढ़ी उपर जाना से इंकार करने पर मृतिका को उसके पति द्वारा जबरस्ती हाथ खिचकर उपर ले जाना बताई। पूछताछ पर दोनो के कथनों में विरोधाभाष होने से पुलिस द्वारा मृतिका के पति पर संदेह होने लगा। टीम के द्वारा मृतिका के पति सोनूराम चक्रधारी से बारिकी से पूछताछ किया गया जो संदेही सोनूराम द्वारा पुलिस टीम को गोलमोल जवाब दिया गया। बाद में सख्ती पूछताछ करने पर बताया कि वह मृतिका चित्ररेखा के चरित्र पर संदेह करता था इसलिए  06 नवंबर 2022 को मृतिका के मायका कुम्हारपारा महासमुन्द में छठ्ठी कार्यक्रम होने से पति/पत्नि दोनो सम्मिलित हुये तथा दुसरे दिन सुबह मृतिका को अपने रास्ते से हटाने पूर्व नियोजित अनुसार 07 नवंबर 2022 को भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर दर्शन करने घुमाने ले जाना मंदिर दर्शन करने पश्चात् सेल्फी फोटो खिचवाने के बहाने भीम पाव पहाडी खाई तरफ ले जाना। सेल्फी फोटो खिचते समय मौका पाकर अपनी पत्नि चित्ररेखा को पहाड उपर से जोर से धक्का देकर खाई में ढकेल देना बताया। जिससे चित्ररेखा की खाई में गिरने से मृत्यु हो जाना अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी सोनूराम चक्रधारी पिता हेमलाल चक्रधारी उम्र 23 वर्ष सा. परसदाखुर्द थाना छुरा जिला गरियाबंद के विरूध्द थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 184/22 धारा 302 भादवि के तहत् गिरफ्तार किया गया।


यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुन्द श्रीमति मंजूलता बाज के निर्देशन मे थाना प्रभारी खल्लारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि. प्रकाश नंद, प्रआर. हरीप सोना आर. कामता आवडे, सौरभ तोमर, छत्रपाल सिन्हा, महेन्द्र यादव, विजय साहू, गणेशु बंजारे तथा थाना खल्लारी व सायबर सेल की टीम द्वारा की गई।

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News