कांकेर मुनादी।। नक्सलियों ने पर्चा जारी करके अंतागढ़ के पूर्व बीजेपी विधायक भोजराज नाग को जान से मारने की धमकी दी है। इस पर्चे के जरिए नक्सलियों ने कहा है कि धर्मांतरण के विरोध में भोजराज नाग का आंदोलन करना गलत है। इसके साथ ही धर्मांतरण के नाम पर आपस मे लड़ाने और क्षेत्र में दंगे भड़काने का षड्यंत्र रच रहे हैं। नक्सलियों ने पर्चे में भोजराज नाग को आरएसएस का एजेंट बताया है। बता दें कि भोजराज जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संयोजक भी हैं।
इसके साथ ही केंद्र व राज्य सरकार पर भी हमला बोला है। आदिवासी न हिंदू हैं न ईसाई हैं, वह स्वतंत्र अपनी पहचान के लिए लड़ रहे हैं। आदिवासियों को भाजपा-आरएसएस जबरन हिंदू धर्म में बदल रहे हैं। वहीं विक्रम उसेंडी पर भी वोट बैंक के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिविजन के सचिव सुखदेव कोड़ों ने पर्चा जारी किया है। नक्सलियों ने पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा है।
पढ़ें नक्सलियों का पूरा पर्चा