तीन साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, सागौन की लकड़ी बीनने गए युवक ने देखी लाश तब मचा हड़कंप

munaadi news image
February 22, 2024



तीन साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, सागौन की लकड़ी बीनने गए युवक ने देखी लाश तब मचा हड़कंप

munaadi news image

कोरबा मुनादी।।  तीन साल के बच्चे की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। यहां मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृत बच्चे की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है। आशंका है कि मासूम के साथ किसी अनजान व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Advertisement


जानकारी के अनुसार जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र  के खरमोर निवासी गंगाराम नामक ग्रामीण अपने परिजनों के साथ सागौन बड़ी में लकड़ी एकत्रित करने गया था। यहां उसकी नजर सूखे पत्ते से ढके करीब 3 साल के मासूम की लाश पर पड़ी। वह परिजनों के साथ भाग कर घर आ गया और इस घटना की जानकारी बस्ती वासियों को दी।


Advertisement

Advertisement

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी अभिषेक वर्मा, सीएसपी भूषण इक्का सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद बस्ती वासियों से मृत मासूम की पहचान कराई, लेकिन बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News