किराए की गाड़ी ली और लूट कर हो गए फरार, जिला के बॉर्डर पर गाड़ी तो मिली लेकिन अब तक ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 25, 2024



किराए की गाड़ी ली और लूट कर हो गए फरार, जिला के बॉर्डर पर गाड़ी तो मिली लेकिन अब तक ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। घुमने जाने के नाम पर किराये की गाड़ी बुक कराने के बाद सुनसान इलाके में फिल्मी अंदाज में गले में चाकू अडाकर कार लूटकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 03 घंटे बाद कार को शक्ति जिले के बाराद्वार-जैजेपुर मार्ग पर लावारिश हालत में बरामद करते हुए आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। 

Advertisement

Advertisement

Advertisement

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम दो अज्ञात युवकों ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन से एक स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 13 बीए 5441 को बुक करके जिंदल के पास स्थित टीपाखोल डेम घूमने जाने के नाम से बुक किया था। कार चालक व मालिक सोनकर पारा निवासी पंकज सिंह के द्वारा दोनों अज्ञात युवकों को टीपाखोल डेम ले जाया जा रहा था इसी बीच रास्ते में जंगल के बीच दोनों युवकों ने चाकू से उस पर हमला करते हुए घायल कर दिया जिसके बाद दोनों उसकी कार को लेकर फरार हो गए हैं।

पीड़ित युवक किसी तरह थाने पहुंचकर उक्त मामले की शिकायत थाने में की है जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आते हुए चारो तरफ नाकेबंदी करके दोनों अज्ञात लोगों की पतासाजी में जुट गई है। वहीं घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खरसिया की तरफ भाग हैं दोनो आरोपी

बताया जा रहा है कि कार चालक को चाकू मारने के बाद दोनों आरोपी खरसिया की तरफ भागे हैं जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आते हुए इस मार्ग में संघन जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिये सड़क आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा ले रही है।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

इस संबंध में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि कोतरा रोड थाना क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों के द्वारा कार लूटने की घटना सामने आई है जिसमें दो युवकों ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन से गाड़ी बुक करके उसे टीपाखोल लेकर गए और चालक को चाकू मारकर कार लेकर फरार हो गए हैं। इस मामले में अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है, आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

03 घंटे बाद रायगढ़ पुलिस को मिली कार

रायगढ़ जिला मुख्यालय के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में आज हुई कार लूट की घटना को रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 03 घंटे के भीतर सुलझा लिया। इस घटना के बाद जिले में नाकेबंदी कर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों को वारदात की जानकारी दी गई थी। हेड क्वार्टर डीएसपी अखिलेश कौशिक और साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में कोतरारोड़ थाना, साइबर सेल और भूपदेवपुर की टीम गठित की गई और उन्हें तुरंत कार्रवाई में लगाया गया। 

पुलिस अधीक्षक पहुंचे रेलवे स्टेशन

इस मामले में रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान रायगढ़ पुलिस टीम ने सारंगढ़, सक्ती, कोरबा, झारसुगुडा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया। 

सीसीटीवी फुटेज में मिला महत्वपूर्ण क्लू

एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों के रूट और पहचान की पुष्टि की और सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ जानकारी साझा किया गया जिसमें रायगढ़ और सक्ती के बेहतर कॉडिनेशन और पुलिस की सघन नाकेबंदी में बाराद्वार-जैजेपुर मार्ग पर आरोपियों द्वारा कार को छोड़कर फरार हो गए। 

आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस

Advertisement

Advertisement

रायगढ़ पुलिस ने लूटी गई स्वीफ्ट डिजायर कार सीजी 13बीए 5441 बाराद्वार-जैजेपुर मार्ग से बरामद कर लिया है और पीड़ित पंकज सिंह के रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में लूट का अपराध कायम कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News