Munaadi Big Breaking- होमसिग्नल पर खड़ी ट्रेन को पीछे से इंजन ने मारी टक्कर, चार बोगी बेपटरी, दो डाइवर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज, रेलवेे अफसरों को खबर दबाने की चिंता--- देखिए वीडियो

munaadi news image
August 11, 2022



Munaadi Big Breaking- होमसिग्नल पर खड़ी ट्रेन को पीछे से इंजन ने मारी टक्कर, चार बोगी बेपटरी, दो डाइवर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज, रेलवेे अफसरों को खबर दबाने की चिंता--- देखिए वीडियो

munaadi news image

Advertisement

रायगढ़ मुनादी।। कोतरारोड ओवरब्रिज के पास गुरुवार सुबह होम सिग्नल पर खड़ी मालगाड़ी को पीछे से एक इंजन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ी मालगा़ड़ी के चार बोगी बेपटरी हो गई। हादसे में दो (लोको पायलट) ड्राइवर घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ रेलवे के अधिकारी इस हादसे के बारे में बात करने से भी बच रहे है।




विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओपी दास लोको पायलट डीबी कॉर्प से मालगाड़ी लेकर जेएसपीएल आया था। जेएसपीएल की न्यू साइडिंग से लोको पायलट इंजन लेकर निकला। ड्राइवर इंजन में दूसरे रैक जोड़ने से पहले उसे मोड़ने के लिए रायगढ़ की ओर आया। पायलट को घटना स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर पूर्व ही गाड़ी को मोड़कर वापस जेएसपीएल जाना था। लेकिन वापस जेएसपीएल साइडिंग जाने की बजाए वह सीधे रायगढ़ की ओर इंजन लेकर आया और होम सिग्नल पर खड़ी मालगाड़ी को पीछे से3 टक्कर मार दी। खड़ी मालगाड़ी को डाउनलाइन पर लेकर लोको पायलट रामावतर और अमूल कुमार अपनी सीट संभाले हुए थे। अचानक हुई टक्कर के कारण रामावतर मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना में उनके सिर और छाती में चोंट आने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर इंजन के पायलट ओपी दास को भी चोंट लगने की बात कही जा रही है।


अभी फिलहाल उनका प्राइवेट अस्पताल में ईसीजी किया जा रहा है। इस घटना के बाद से रेलवे तीसरी लाइन को रिस्टोर करने में लगा हुआ है। अभी तक घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे के अफसरों की टीम गठित कर दी गई है। जो इसकी जांच करेगा। फिलहाल रेलवे के अफसर किसी भी तरह की बयानबाजी से बच रहे है। क्योंकि  बिलासपुर डिवीजन में कुछ महीनों से लगातार डिरेलमेंट की घटनाएं बढ़ गई है। एक दिन पूर्व ही डिवीजन के नए सीनियर डिवीजनल विद्युत अभियंता जे वी रवि ने अपना पदभार संभाला है। दूसरे ही दिन उन्हें रेल दुर्घटना की खबर मिली। अब लगातार क्रू मेंबर्स से बात कर रिपोर्ट ली जा रही है।


ब्रेक फेल होने की आशंका

ओ पी दास काफी वरिष्ठ लोको पॉयलट हैं। उनके कुछ साल ही नौकरी के बाकी है। ऐसे में उनमें अनुभव की कोई कमी नहीं है। वरिष्ठ ड्राइवरों का मानना है कि शंटिंग के दौरान ब्रेक फेल होने के कारण ऐसी घटना हुई होगी। क्योंकि पटरी बदलने की जगह घटना स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है। ढलान होने के कारण इंजन की स्पीड बढ़ी होगी और वह आकर सीधे मालगाड़ी से टकरा गई। बहरहाल जांच के बाद ही घटना के असल वजहों का पता चल पाएगा।

मालगाड़ी बेपटरी होने के हादसों से घबराया रेलवे

कुछ महीनों में कई बड़ी दुर्घटनाएं सामने आ चुकी है। किसान स्पेशल ट्रेन पहले डिरेल हुई। जामगांव में मालगाड़ी ओवरशूट हुई। फिर ब्रजराजनगर में दो गाड़ियों में भिड़ंत हुई। इसी तरह पूरे बिलासपुर डिवीजन में दर्जनभर से अधिक मालगाड़ी के बेपटरी की खबरें आ चुकी है। रेलवे माल लदान का टारगेट पूरा करने के चक्कर में लगातार मालगाड़ियों का फेरा बढ़ा रहा है। लेकिन मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दे रहा है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News