तालाब में नहाने गए दो मासूम डूबे, एक ही परिवार के हैं दोनों बच्चे, मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
November 22, 2023



तालाब में नहाने गए दो मासूम डूबे, एक ही परिवार के हैं दोनों बच्चे, मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

कोरबा मुनादी।।कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में आज बड़ा हादसा हो गया है। यहां घर से बिना बताए नहाने गए दो मासूम बच्चे तालाब में डूब गए। दोनों बच्चे एक ही परिवार के थे। आसपास तलाश करने के बाद गांव वालों को जानकारी मिलने के बाद डायल 112 को सूचना दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस तालाब में बच्चों की तलाश कर रही है, पर अब तक के बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि एक बच्चा बाहर का है जो अपनी मौसी के घर छठ पूजा में शामिल होने के लिए रामपुर आया था और रामपुर में अपने मौसी के लड़के के साथ तलाब में नहाने गया था। इस दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर निवासी दोनों बच्चे  13 वर्षीय मनीष प्रसाद और 13 वर्षीय अनुराग बहेरा घर में बिना किसी को बताएं बाईपास में बने तालाब में नहाने गए हुए थे। नहाने के दौरान वे गहराई में डूबने लगे। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने दोनों बच्चों के कपड़े व चप्पल तालाब के किनारे पड़े मिले। तब उन्होंने बच्चों के डूबने की आशंका में बच्चों के घर वालों को इसकी सूचना दी। डायल 112 को भी सूचना दी गई। इसके बाद कटघोरा थाना प्रभारी तेज कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों से तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की। अब तक के बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश के लिए कोरबा से भी एक्सपर्ट को बुलाया गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News