जशपुर में आया सूचना के अधिकार का अनोखा मामला , मामले में उलझी पुलिस, इस बड़े संस्थान के शिक्षको के खिलाफ .....पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 22, 2022



जशपुर में आया सूचना के अधिकार का अनोखा मामला , मामले में उलझी पुलिस, इस बड़े संस्थान के शिक्षको के खिलाफ .....पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।कुछ दिन पहले सोशल मीडिया की सुर्खियों में आया जिले का मशहूर  प्रयास शिक्षण संस्थान एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस संस्थान के पूर्व शिक्षक ने यहां पदस्थ 2 शिक्षको के विरुद्ध फर्जी नाम और फर्जी तरीके से सूचना का अधिकार आवेदन लगाकर बेवजह परेशान करने के आरोप लगाए है । कुनकुरी थाने में इस मामले में दोनो शिक्षको के विरुद्ध लिखित में शिकायत की गई है।

Advertisement


मामला सूचना के अधिकार अधिनियम से संबंधित है ।कुनकुरी में संचालित मुस्कान डेंटल क्लिनिक के संचालक डॉक्टर बी एन गुप्ता ने कुनकुरी थाने में लिखित में आवेदन देकर बताया है कि प्रयास शिक्षण संस्थान में पदस्थ शिक्षक डिगा राम देवांगन और अमीश कुमार के द्वारा झारखंड के सिमडेगा निवासी किसी शशिकांत नाम के आदमी के नाम पर नगर पंचायत कुनकुरी में सूचना के अधिकार के तहत आवेदन लगाकर उनके डेंटल क्लिनिक से संबंधित कुछ जानकारियां मांगी गई थी ।



प्रार्थी ने जब शशिकांत नाम के व्यक्ति से संपर्क किया तो शशिकांत ने बताया कि उक्त सूचना के अधिकार आवेदन से उसका कोई ताल्लुक नहीं है और न ही वह प्रार्थी बी एन गुप्ता को जानता है ।शशिकांत ने यह भी बताया कि आवेदन में उसके हस्ताक्षर भी फर्जी है ।शशिकांत ने नगर पंचायत में भी उक्त बातें लिखित में दी ।



प्रार्थी गुप्ता का कहना है कि उनके द्वारा जब नगर पंचायत के सीसीटीवी  फुटेज खंगाला गया तो पता चला कि प्रयास शिक्षण संस्थान के दो शिक्षक डिगा राम और अमीश आवेदन देते हुए दिख रहे हैं ।उन्होंने आवेदन में लिखा है कि वह पूर्व में प्रयास शिक्षण संस्थान में ही पदस्थ थे लेकिन उनके द्वारा संस्थान के कई कमियों को उजागर किया गया था जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच गई थी ।उनकी जागरूकता से परेशान होकर संस्थान से उन्हें बाहर कर दिया गया और उसी का बदला लेने के उद्देश्य से प्रयास के शिक्षको द्वारा सूचना के अधिकार आवेदन के आड़ में साजिश रची गई है ।  





इस मामले में कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि चूंकि यह मामला नगर पंचायत से जुड़ा है इसलिए नगर पंचायत से इस मामले में कुछ जरूरी जानकारियां मंगाई गई हैं ।जानकारी इकट्ठा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News