दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का महत्व बताने सड़क पर उतरे कलेक्टर डोमन सिंह

munaadi news image
April 27, 2022



दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का महत्व बताने सड़क पर उतरे कलेक्टर डोमन सिंह

बलौदाबाजार के कलेक्टर ने हेलमेट पहन दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों का शाल एवं फूल देकर किया सम्मान

munaadi news image
munaadi news image

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कलेक्टर डोमन सिंह की अनोखी पहल की सराहना हो रही है। 27 अप्रैल 2022 को अचानक कलेक्टर डोमन सिंह सड़क पर उतरे और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता लाने हेलमेट पहन कर दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों का सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा कि स्वयं की जागरूकता से ही वाहन दुर्घटना रूकेगी। जान है तो जहान है,लोगों को जागरूक करने आज हमने सम्मान किया है और यह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील किया कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलायें। सिर पर हेलमेट अवश्य पहने और स्वयं के साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखे।

कलेक्टर ने इन चालकों का किया सम्मान 

कलेक्टर ने सड़क पर हेलमेट पहन कर वाहन चलाने वाले जिन लोगों को सम्मान किया उसमें यह लोग प्रमुख हैं। 

  • हेमलाल पटेल, ग्राम अमेरा 
  • रोशनी पटेल, परसाभदेर 
  • लोकनाथ साहू, अमेरा
  • धनशीर साहू, अर्जुन पुर
  • थानुराम पटेल, पनगांव 
  • बृजभूषण साहू, छेरकापुर
  • मनोज गायकवाड, लवण 

हेमलाल पटेल ने कहा कि विगत दस वर्षों से हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चला रहे है किंतु आज तक किसी बड़े अधिकारी ने सड़क पर उतर कर हेलमेट पहनने प्रोत्साहित नहीं किया। आज स्वयं जिला का सबसे बड़ा अधिकारी कलेक्टर के हाथो सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। 

रोशनी पटेल ने कलेक्टर की पहल को सराहा

ग्राम परसाभदेर की महिला रोशनी पटेल ने कहा कि वह वाहन चलाते समय नियमित रूप से हेलमेट का उपयोग करती है। आज कलेक्टर के हाथों सम्मानित होने पर बहुत अच्छा लग रहा है। कलेक्टर द्वारा लोगो को हेलमेट पहनने हेतु जागरूक करना काबिले तारीफ  है। मै उनके साथ-साथ सभी वाहन चालकों से अपील करती हूं कि हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चलायें।

कलेक्टर डोमन सिंह के साथ संयुक्त कलेक्टर योगिता देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्यामा पटेल, आशीष कर्मा, बजरंग दुबे, नरेन्द्र बंजारा सहित ट्रेफिक पुलिस व आरटीओ विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News