जशपुर मुनादी।।खबर जशपुर जिले से आ रही है। कुनकुरी थानांतर्गत ग्राम पंचायत गिना बहार में एक व्यक्ति को उसके ही घर में मृत पड़े मिलने की खबर आ रही है।मृतक का नाम कश्मीर तिग्गा बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक के गले में चोट के गहरे निशान हैं।इस लिहाज से हत्या की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक मृतक की मौत की खबर कुनकुरी पुलिस को गिना बहार सरपंच के द्वारा दी गई और सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मौत के कारणो की पड़ताल में जुट गई है।
कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद इस मामले में से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हो सकता है।