Watch Video- भाजपा नेता का शराब पीकर हाई वोल्टेज ड्रामा, गाड़ियों को रोका, लोगों को गलियां दी बीच सड़क लेटकर कहा .............. देखिए पूरी वीडियो

munaadi news image
November 05, 2022



Watch Video- भाजपा नेता का शराब पीकर हाई वोल्टेज ड्रामा, गाड़ियों को रोका, लोगों को गलियां दी बीच सड़क लेटकर कहा .............. देखिए पूरी वीडियो

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। बीजेपी के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व रामपुर विधायक ननकीराम कंवर के बेटे और जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर ने शुक्रवार की शाम शहर के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा किया। शराब के नशे में धुत्त नेता यह भी भूल गए की उनकी हरकतें कोई रिकॉर्ड कर रहा है। बीजेपी नेता ने सड़क पर गाड़ियों को रोककर गाली दी। लोगो को मारने के लिए दौड़ाया। अब सोशल मीडिया में उनकी यही हरकत सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही है। 

Advertisement

Advertisement

 

शाम लगभग 7 बजे की घटना बताई जा रही है। संदीप कंवर का आरोप था की वे जब  वार्ड 11 के संजय नगर मार्ग से पावर हाउस रोड की तरफ रहे थे। इसी दौरान  उनकी कार को किसी ने ठोकर मार दी। कार के पीछे राजधानी सर्विस की बस भी लगी हुई थी। संदीप कंवर कार से उतरे इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। घंटे भर तक वे बसों के पीछे भागते रहे। बस के सामने लेटकर गलियां देते रहे। जब उन्हें कोई समझने जाता तो वे उसपर भी टूट पड़ते। काफी हंगामे के बाद वे कोतवाली थाने पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने एक्शन लेते हुए बस कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिसकर्मियों के साथ संदीप नया बस स्टैंड पहुंचे तब तक सीएसईबी चौकी से भी स्टाफ पहुंच चुका था।राजधानी बस के कर्मचारियों ने किसी भी तरह की मारपीट से इनकार कर दिया। फिलहाल इस पूरे मामले में अभी तक कोई एफआईआर नहीं दर्ज की गई है। 

 

बीजेपी नेता के यह हैं आरोप 

Advertisement

Advertisement

संदीप कंवर ने आरोप लगाया कि राजधानी बस के कर्मचारी जो कि सीतामढ़ी से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रहे थे, उनके द्वारा कार को ठोकर मारकर मारपीट की गई है। इसी पर वे हंगामा कर रह थे। जबकि पुलिसिया पूछताछ में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। हंगामे के बाद उनके गार्ड संदीप को घर लेकर गए।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News