Watch Video - मंत्री ने कहा - कलेक्ट्री करने आए हो या घूसखोरी करने ? कोई अधिकारी कितना भी पावरफुल हो उसकी मनमानी नहीं चलने दूंगा, वीडियो हुआ वायरल

munaadi news image
December 12, 2022



Watch Video - मंत्री ने कहा - कलेक्ट्री करने आए हो या घूसखोरी करने ? कोई अधिकारी कितना भी पावरफुल हो उसकी मनमानी नहीं चलने दूंगा, वीडियो हुआ वायरल

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

कोरबा मुनादी।। कोरबा के विधायक और मंत्री जयसिंह अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे वे कलेक्टर को शिफ्ट करने की धमकी दे रहे हैं और उसे डांटते हुए यह भी बोल रहे हैं कि तुम कलेक्ट्री करने आए हो या घूसखोरी करने ?

दरअसल यह वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है जब कोरबा जिले में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल न्यू ट्रांसपोर्ट नगर और भिलाई खुर्द के दौरे पर थे। ट्रांसपोर्टनगर शिफ्ट होने में देरी और एक स्कूल के सामने फ्लाई ऐश का पहाड़ देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए और पहले तो कलेक्टर को बुलाया लेकिन उन्होंने बहाना बना दिया फिर एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को फटकार लगाया। बाद में उन्होंने कलेक्टर को भी खरी खोटी सुनाई।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को कलेक्टर संजीव झा के बहाने फटकार लगाते हुए कहा कि यहां ”कलेक्टरी करने आया है या घूसखोरी करने”। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अधिकारियों के सामने कलेक्टर को खुली धमकी दी। उन्होंने कहा कि ये ट्रांसपोर्ट नगर कहीं शिफ्ट नहीं होगा, अगर कोई शिफ्ट होगा तो वो है कलेक्टर।



शुक्रवार को मंत्री के बुलावे पर कलेक्टर संजीव झा नहीं पहुंचे थे। इस दौरान ADM विजेंद्र पाटले, SDM सीमा पात्रे और तहसीलदार मुकेश देवांगन मौके पर मौजूद थे। राजस्व मंत्री ने कोरबा जिले के अफसरों को सख्त शब्दों में हिदायत दी कि टीपी नगर तो बरबसपुर में ही बनेगा।


दरअसल कोरबा शहर के बीचोंबीच टीपी नगर संचालित है। जहां हजारों ट्रकों की मरम्मत होती है। इसके कारण मुख्य मार्केट प्रभावित होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस टीपी नगर को शहर से दूर स्थापित करने के लिए योजना बनाई गई। बरबसपुर में नया ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की योजना बनाई गई। इसके लिए जमीन प्रस्तावित हो गई, लेकिन अब एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। जिसके चलते खुद प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को सामने आना पड़ा। जयसिंह अग्रवाल ने प्रस्तावित जमीन के पास पहुंचकर पहले अफसरों को बुलाया और जमकर फटकार लगाई।



वीडियो में वे यह भी कहते सुने जा सकते हैं कि कोई अधिकारी कितना भी अपने को पावरफुल समझता हो, मेरे विधानसभा क्षेत्र में किसी की मनमर्जी या गुंडागर्दी चलने नहीं दूंगा।राजस्व मंत्री ने कहा कि नए ट्रांसपोर्ट नगर का बनना शहर विकास व नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी है। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने उसकी जानकारी उन्हें पहले दी थी। 

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News