डलहौजी मुनादी।। प्रदेश के कद्दावर मंत्री स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव याने टी एस बाबा को अबतक आपने सौम्य और काफी सरल अंदाज में देखा होगा लेकिन जिस टी एस बाबा को आपने इतना सहज और शांत देखा हैं उन टी एस बाबा का अंदाज अब कुछ बदल सा गया हैं।कुर्ता पायजामा ब्लैक चश्मा और तिरंगे कोर वाला गमछा कंधे पर रखने वाले टी एस सिंहदेव इन दिनों विलायती अंदाज में दिख रहे हैं । अंदाज भी विलायती और परिधान भी विलायती साथ साथ डांस करने का अंदाज भी काफ़ी अलग ।
दरअसल टी एस बाबा इन दिनों हिमाचल प्रदेश के डलहौजी विधानसभा में अपनी बहन और हिमाचल की जानी मानी कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी को 7वीं बार चुनाव जीतने चुनाव प्रचार में व्यत्व है।इसी चुनाव प्रचार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले सिंहदेव 2018 के चुनाव में अपने चुनाव प्रचार का लोहा मनवा चुके हैं।कहा जाता है कि 2018 के चुनाव में छग में कांग्रेस घोषणा पता तैयार करने से लेकर घोषणाओं को छग के हर वर्ग के लोगो तक पहुंचाने में इनकी अहम भूमिका के चलते छग कांग्रेस की सरकार बनी बल्कि कांग्रेस को 2 तिहाई बहुमत भी मिली ।टी एस सिंहदेव चुनाव प्रचार के उसी तजुर्बे को हिमाचल के डलहौजी में फिर से अपना रहे हैं जहा से उनकी सगी बहन आशा कुमारी सातवें बार चुनाव लड़ रही है।लेकिन इस बार उनका अंदाज छत्तीसगढ़िया न होकर जरा इंगलिस्तानी हो गया है।
तो कीजिए क्लिक और देखिए सिंहदेव का नया अंदाज