डेस्क मुनादी ।। भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं ।इसी क्रम में एसपी संकल्प शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है ।
दरअसल, यूपी के देवरिया में भारत बंद समर्थक प्रदर्शकारियों के द्वारा जबरन शहर के दुकान बंद कराए जा रहे थे । बन्द समर्थक दर्जनों की संख्या में नारेबाजी करते आये और दुकानों को जबरन बन्द कराने लगे ।इत्तिफाक से एसपी संकल्प शर्मा भी उसी आस पास मौजूद थे ।उनकी नजर जैसे ही प्रदर्शनकारियों के इस हरकत पर पड़ी बगैर कुछ सोंचे समझे उन्होंने दौड़ लगा दी । दौड़ने के दौरान उन्होंने डिवाइडर के दीवार को छलांग मारते प्रदर्शनकारियों के पास पहुँच गए । प्रदर्शकारियों ने फिल्मी हीरो अंदाज में एसपी का एक्शन देखा तो उनके होश उड़ गए और प्रदर्शनकारी मौके से भाग लेने में ही अपनी भलाई समझे लेकिन एसपी उनके भागने के बाद भी रुके नहीं बल्कि उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया । इस सीन को कई लोग अपने मोबाईल कैमरे में कैद कर रहे थे जो वीडियो सोशल मीडिया में अब तेजी से वायरल हो रहा है।