"जल मिशन" या फिर "मोटा कमीशन" ? यहॉं इस मिशन की खुल गई पोल ! पढिये पूरी खूब जानिए पूरा मामला

munaadi news image
July 26, 2023



"जल मिशन" या फिर "मोटा कमीशन" ? यहॉं इस मिशन की खुल गई पोल ! पढिये पूरी खूब जानिए पूरा मामला

munaadi news image

सरगुजा (बतौली)मुनादी ।।  अमृत जल मिशन के अंतर्गत हो रहे काम मे अनियमितता और खामी नजर आ रही है।ढाई करोड़ रुपये से हो रहे काम मे घटिया सामग्री का उपयोग से ग्राम वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ठेकेदार द्वारा समय सीमा में काम पूरा नही करने से आधे ग्राम वासियों को नल जल योजना का।लाभ नही मिल पा रहा वही जहां काम हुआ है वहाँ भी दोयम दर्जे के सामग्री का उपयोग करने से पाइप जगह जगह फट रहे हैं जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क में बह कर बर्बाद हो रही है।

Advertisement

Advertisement


बतौली के पुराने बस स्टैंड में प्रतीक्षालय के सामने पिछले 4-5 दिन से मेन लाईन पाइप फूटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।मैन लाइन फुट जाने के कारण पाइप में प्रेसर नही बनने से घरों तक पानी नही पंहुच पा रहा जिससे ग्राम वासियों को पानी के लिए किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

रास्ट्रीय राज्यमार्ग 43 के निर्माण के समय खुदाई में नल जल योजना का पाइप टूट गया था।छः माह पूर्व नया पाइप बिछा कर पानी का सप्लाई लाइन चालू किया गया।पाइप लाइन बिछाने के समय ही घटिया सामग्री का उपयोग होने से जगह जगह पाइप लाइन फटने लगे।कई बार रिपेरिंग कराई जाती रही है परन्तु हर बार दूसरे स्थान पर पाइप फट जाती है।

Advertisement

Advertisement

बतौली में लगभग साढ़े आठ किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर पानी सप्लाई अमृत जल योजना से कार्य कराया जारहा है।ठेकेदार का समय सीमा पूरा होगया है।फिर भी आधे क्षेत्र में ही लगभग 3 किलोमीटर में कार्य हुआ है वह भी अधूरा है।गुणवत्ता हीन कार्य होने के कारण जगह जगह पाइप के फटने से परेशानी बनी हुई है और ग्रामवासी परेशान हो रहे हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News