दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर युगल प्रेमी को पीटा और कपड़े उतारकर गांव में घुमाया, वीडियो हो रही वायरल, पुलिस ने कहा - जानकारी .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 15, 2022



दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर युगल प्रेमी को पीटा और कपड़े उतारकर गांव में घुमाया, वीडियो हो रही वायरल, पुलिस ने कहा - जानकारी .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

कोंडागांव मुनादी।। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अपने पति को उसके प्रेमिका के साथ एक कमरे में पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा और फिर पति की बेवाफाई से जमकर हंगामा मचाते हुए गांव वालों के साथ दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद दोनों को सजा देने की नीयत से कपड़े उतारवाकर पूरे गांव में नग्न अवस्था में जुलूस निकाला गया। पुलिस ने अब इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  



इस संबंध में जानकारी देते हुए फरसगांव एसडीओपी  मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि, उड़न्दाबेड़ा इलाके के रहने वाले शादीशुदा युवक का एक युवती के साथ पिछले कई दिनों से प्रेस प्रसंग चल रहा था। युवक चोरी छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जाया करता था।   जब शनिवार को युवक की पत्नी को इस बात की भनक लगी तो वह अपने पति के प्रेमिका के घर पहुंच गई। जहां पहले से ही पति और युवती दोनों साथ में एक कमरे में बैठे मिले। 




इस बात से नाराज पत्नी ने हंगामा करते हुए गांव वालों को वहां इकट्ठा कर लिया।  उसके बाद गांव वालों ने युवक और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों के कपड़े उतरवा लिए और नग्न अवस्था में दोनों को गांव में घुमाया गया। इस दौरान किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर वायकर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी का कहना था कि इस संबंध में अभी आगे की कार्रवाई जारी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News