फिरौती के 6 लाख नहीं मिले तो बच्चे की हत्या कर जला दिया शव, गिरफ्तारी के बाद भीड़ ने आरोपियों की गाड़ी में लगा दी आग

munaadi news image
February 26, 2024



फिरौती के 6 लाख नहीं मिले तो बच्चे की हत्या कर जला दिया शव, गिरफ्तारी के बाद भीड़ ने आरोपियों की गाड़ी में लगा दी आग

munaadi news image

अंबिकापुर मुनादी।। ​प्रतापपुर से दिलदहला देने वाली घटना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां दस साल के बच्चे का अपहरण कर 6 लाख रुपए फिरौती मांगी गई। रुपए नहीं मिलने पर बच्चे की हत्या कर शव को नगर से 10 किलोमीटर दूर मसगा जंगल ले जाकर आरोपियों ने जला डाला। 

Advertisement

Advertisement


बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले दो पड़ोसी बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक मामले का खुलासा नहीं किया गया।  प्रतापपुर पुलिस के अनुसार घटना में शामिल बच्चे के पड़ोसियों विशाल ताम्रकार और शुभम सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद भीड़ ने आरोपियों की गाड़ी में आग लगा दी। इससे तनाव की स्थिति बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार प्रतापपुर के हनुमान मंदिर पक्की तालाब के पास रहने वाले अशोक कश्यप का दस वर्षीय बेटा ऋषु कश्यप एक महीने से लापता था। पुलिस लगातार उसकी खोजबीन में जुटी थी। इसी बीच परिजन को आरोपी अलग-अलग नंबर से फोन कर फिरौती में 6 लाख रुपए मांग रहे थे। पुलिस ने नंबर ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों आरोपी बच्चे के पड़ोसी बताए जा रहे हैं।


Advertisement

Advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगरवासियों ने आरोपियों के वाहन में आग लगा दी है। वहीं उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आरोपियों की निशानदेही पर ही पुलिस ने बालक का शव नगर से 10 किलोमीटर दूर मसगा जंगल में बरामद किया। बच्चे का शव जल हुआ मिला है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News