जशपुर विधायक के समर्थन में क्यों नहीं उतरा महिला मोर्चा ? ये है असली वजह .... जानिए इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और ...पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 10, 2026



जशपुर विधायक के समर्थन में क्यों नहीं उतरा महिला मोर्चा ? ये है असली वजह .... जानिए इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और ...पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी।। जशपुर की राजनीति में इन दिनों एक सवाल सबसे ज्यादा गूंज रहा है आखिर भाजपा महिला मोर्चा की आवाज़ कहां गायब हो गई है?

Advertisement

Advertisement

Advertisement


महिला इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो लगातार जशपुर विधायक रायमुनि भगत पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अब तक न कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस न कोई बयान और न ही कोई आधिकारिक खंडन आया ।


सवाल उठना स्वाभाविक है

क्या महिला मोर्चा इन आरोपों को गंभीर नहीं मानता?या फिर आरोपों का जवाब देने के लिए उनके पास कोई तथ्य नहीं हैं?

अगर आरोप निराधार हैं, तो उनका खुलकर विरोध क्यों नहीं?और अगर विरोध नहीं हो रहा, तो क्या यह चुप्पी किसी बड़ी असहज सच्चाई की ओर इशारा करती है?


जशपुर जिले में भाजपा की दो-दो महिला विधायक हैं। ऐसे में महिला सम्मान और महिला नेतृत्व की बात करने वाला संगठन आखिर इस पूरे मामले में मौन क्यों है?क्या महिला मोर्चा केवल कार्यक्रमों में फूल-माला पहनाने और फोटो खिंचवाने तक सीमित रह गया है?या फिर संगठन इतना निष्क्रिय हो चुका है कि अपनी ही पार्टी की महिला विधायक पर लग रहे आरोपों पर भी कोई प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं है?


अब सवाल केवल विधायक रायमुनि भगत पर लगे आरोपों का नहीं है सवाल भाजपा महिला मोर्चा की भूमिका और उसकी विश्वसनीयता का भी है।

आखिर महिला मोर्चा कब अपनी चुप्पी तोड़ेगा?

क्या वह आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देगा  या फिर यह मौन ही सबसे बड़ा बयान बनकर रह जाएगा?

Advertisement

Advertisement

फैसला जनता करेगी लेकिन सवालों से बचना अब आसान नहीं होगा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News