Munaadi Big Breaking- मध्यान भोजन का पैसा खा गए, बाबू निलंबित, विकासखंड शिक्षाधिकारी को कारण बताओ नोटिस, इतने लाख की मिली गड़बड़ी ...........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 28, 2022



Munaadi Big Breaking- मध्यान भोजन का पैसा खा गए, बाबू निलंबित, विकासखंड शिक्षाधिकारी को कारण बताओ नोटिस, इतने लाख की मिली गड़बड़ी ...........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। जिले के पुसौर विकासखंड में एक बड़ा घोटाला सामने आया है।  विकासखंड के पंजी की जांच किये जाने पर 25 लाख का घोटाला सामने आया है। बताया जाता है कि उक्त पैसे का आहरण तो कर लिया गया था लेकिन न तो उस पैसे का कोई हिसाब था न ही बिल। 

Advertisement


प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार  सभी विकासखंडों में मुख्य रोकड़ पंजी की जांच और सत्यापन का कार्य चल रहा है, इज़के लिए बाकायदा एक टीम का भी गठन किया गया है। इसी तारतम्य में पुसौर विकास खंड में भी मुख्य रोकड़ पंजी की जांच की जा रही थी जहां संदेह होने पर जांच टीम ने सूक्ष्मता से जब ध्यान देना शुरू किया तो पता चला कि बिना काम हुए पैसा तो निकल लिया गया लेकिन उसके विरुद्ध न तो कोई बिल है न ही कोई वाउचर दिखाया गया है। 


जांच टीम ने वहां के सहायक ग्रेड-3 के लिपिक मनोज कुमार संजय, जो कैशबुक का काम देखता है उससे पूछताछ की लेकिन जांच टीम को संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इज़के बाद जांच रिपोर्ट मिलने पर जिला शिक्षाधिकारी ने लिपिक को निलंबित कर दिया एवम वहां के तत्कालीन एवम वर्तमान विकासखंड शिक्षाधिकारी को शो कॉज नोटिस जारी किया है।




munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News