26-April-2022


प्रेम कहानी का ऐसा हस्र, जब नविवाहित पति को पता चला कि उसकी पत्नी का पहले है संबंध, उसने उठाया वो कदम जिसे किसी ने सोचा नहीं था………….. पढ़िए पूरी कहानी



डेस्क मुनादी।। अमूमन पति को पत्नी के किसी और संबंध की बात पता चलती है तो घर में तूफान आ जाता है और पारिवारिक कलह इतना बढ़ जाता है कि तलाक तक कि नौबत आ जाती है लेकिन यहां कहानी जरा फिल्मी है। पति को जब पत्नी जे बताया कि उसकी शादी जबरन हुई है और वह किसी दूसरे से प्रेम करती है तो पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेनी के घर छोड़ दिया। हालांकि यह मामला पंचायत में चल गया है और निर्णय आना बाकी है।

रामपुर में अजीमनगर थाना क्षेत्र के बगड़खा गांव में रविवार को किसी फिल्मी कहानी को हकीकत में होते लोगों ने देखा। शादी के चार माह बाद पति को मालूम हुआ कि उसकी पत्नी किसी और से प्यार करती थी, लेकिन परिवार के लोगों ने जबरन शादी कर दी है।इस पर पति ने पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया।

पत्नी को उसके प्रेमी के पास ले जाने से पहले दोस्त की शादी में चलने के बहाने से पत्नी को दुल्हन की तरह तैयार करवाया और फिर प्रेमी के दरवाजे पर छोड़कर बोला कि अब कभी मत आना। इसके बाद वहां से खुद चला गया। फिलहाल दोनों गांवों के सम्मानित लोग बैठकर कोई सर्वमान्य हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के दो गांव से जुड़ा हुआ है। बगड़खा गांव निवासी युवक का पड़ोसी गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग दीवार बनकर बीच में खड़े हो गए। चार माह पहले युवती की शादी शाहबाद क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी युवक से हो गई।

प्रेमिका की शादी के बाद प्रेमी ने कई दिन तक खाना नहीं खाया और गुमसुम रहने लगा। इस दौरान युवक ने तय किया कि अब वह कभी भी शादी नहीं करेगा। शादी के कुछ दिन बाद पति को मालूम हुआ कि उसकी पत्नी का किसी और से प्रेम प्रसंग था। हकीकत जानने के लिए कई बार प्रेमी के गांव आया और लोगों से बात की। पति को पत्नी की हकीकत मालूम हुई तो दोनों में अनवन रहने लगी।

युवक ने रविवार की दोपहर में पत्नी से बोला कि दोस्त की शादी में चलना है, आप दुल्हन की तरह तैयार हो जाओ। पत्नी खुशी-खुशी सज संवरकर अपने पति के साथ बाइक पर बैठ गई। करीब एक घंटा बाद बाइक से दोनों प्रेमी के गांव पहुंच गए। इस दौरान पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के दरवाजे पर बाइक से उतरने को कहा।

पत्नी बाइक से उतरी तो पति बोला अब कभी भी मेरे घर वापस लौट कर नहीं आना। पति की बात सुन पत्नी चकरा गई और कुछ देर दरवाजे पर बैठने के बाद प्रेमी के घर पहुंची तो हंगामा हो गया। प्रेमिका को अपने घर में देख प्रेमी यकीन ही नहीं कर पा रहा था। प्रेमी के परिजनों ने मामले की सूचना युवती के परिजनों को दी। कुछ देर बाद दोनों गांव के सम्मानित लोगों ने समझौता कराने की कोशिश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक युवती प्रेमी के घर पर थी और पंचायत जारी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News