जशपुर मुनादी ।। जशपुर कलेक्टर कार्यालय में कांग्रेस नेता और अतिरिक्त कलेक्टर के बीच जमकर बहसबाजी हुई है । बहसबाजी का आलम यह रहा कि अतिरिक्त कलेक्टर कांग्रेस को नेता जाने के लिए बोल दिया और काँग्रेस नेता ने कहा दिया-नहीं जाऊंगा क्या करोगे?
दरअसल पूरा विवाद जनदर्शन को लेकर हुआ । कांग्रेस नेता नीलेश सिंह ने बताया कि आज मंगलवार है और मंगलवार को जनदर्शन होता है। आज जिले भर के अभ्यर्थी जनदर्शन में अपनी अपनी समस्या लेकर पहुँचे हैं लेकिन ढाई बजे तक जनदर्शन शुरू नहीं हुआ लिहाजा अभ्यर्थी सुबह से परेशान हो रहे है । अभ्यर्थियों को लेकर कांग्रेस नेता नीलेश सिंह अतिरिक्त कलेक्टर आर एल ठाकुर के पास पहुँच गए और पूछने लगे कि जनदर्शन शुरू कब होगा लोगो को यहॉ पानी तक नसीब नहीं है लोग सुबह से परेशान हो रहे हैं ।नीलेश सिंह का जवाब देते हुए अतिरिक्त कलेक्टर ने कहा कि अभी कलेक्टर टीएल की बैठक ले रहे हैं बैठक खत्म होने के बाद ही जनदर्शन शुरू होगा। आरएल ठाकुर का जवाब सुनकर कांग्रेस नेता भड़क गए और इनके भड़कने के बाद अतिरिक्त कलेक्टर ने कांग्रेस नेता को "यहाँ से जाओ" बोल दिया फिर क्या था कांग्रेस नेता भी तैश में आ गए और कह दिया "नहीं जाऊंगा क्या कर लोगे?"
आपको बता दें कि प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर की उपस्थिति में जनदर्शन होता है और जनदर्शन में लोग अपनी अपनी समस्या लेकर आते हैं और कलेक्टर को आवेदन देकर निराकरण की गुहार लगाते है ।खाश बात यह कि मंगलवार को ही टीएल की बैठक रहती है ।बैठक में जिले भर के अधिकारियों के साथ बैठक करके ककेक्टर सप्ताह भर के कार्यों की समीक्षा करते हैं ।टीएल और जनदर्शन एक साथ होने के चलते कई बार समय का संतुलन खराब हो जाता है और ऐसी परिस्थितियां निर्मित हो जाती है लेकिन यह पहली दफा है जब इसके लिए कांग्रेस नेता और अधिकारी के बीच बहसा बहसी की स्थिति निर्मित हो गयी।

