28-April-2022


Munaadi Breaking- बस्तर में एक जवान ने फिर की आत्महत्या, खुद को गोली मारकर किया खुदकशी, बंगाल का ………….पढ़िए पूरी खबर



कांकेर मुनादी।। प्रदेश के कांकेर में बीएसएफ के जवान ने गुरुवार को अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार यह घटना जिले कोयालीबेड़ा थाना क्षेत्र के कामटेरा गांव में बीएसएफ कैंप में आज सुबह हुई है।

पुलिस ने बताया कि बीएसएफ की 30वीं बटालियन के कांस्टेबल उज्जवल नंदी (33) ने बैरक के अंदर में अपने सर्विस राइफल एक्स-95 से खुद को गोली मार ली थी। गोली की आवाज सुनकर जवान के और साथी वहां पहुंचे जहां नंदी खून से लथपथ मरा पड़ा मिला। मौके से फिलहाल कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है वहीं इस घातक कदम के पीछे के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी होने की बात कही है। मृतक जवान पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का मूल निवासी था।

शव को कोयालीबेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से इसे रायपुर स्थानांतरित किया जाएगा और इसके बाद पार्थिव शरीर को मृत जवान के पैतृक गांव ले जाया जाएगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News