28-April-2022


अब नागलोक में भी……गरीबो से अवैध वसूली ! जनपद उपाध्यक्ष का सीधा आरोप,दलाल ऐसे कर रहे हैं काम,इस अधिकारी ने झाड़ा पल्ला तो सीईओ ने कहा-नाम बताइए ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। जिले में राशन कार्ड बनाने के नाम पर गाँव के गरीब हितग्राहियों से पैसे की अवैध वसूली के एक मामले को लेकर कुनकुरी ब्लॉक में बवाल चल ही रह था कि फरसाबहार ब्लॉक से ही एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। इस बार फरसाबहार जनपद की उपाध्यक्ष शकुंतला पांडेय ने सीधा आरोप लगाया है कि राशन कार्ड बनाने में गाँव के कुछ ऐसे दलाल सक्रिय हो गए हैं जो बीपीएल राशनकार्ड बनाने के नाम पर हितग्राहियों से 2-2 हजार रुपये की वसूली कर रहे है ।उन्होंने बताया कि पूर्व में किन्हीं कारणों वश बीपीएल कार्ड बनना बन्द हुआ था इस दौरान कई बीपीएल पात्रों का एपीएल राशन कॉर्ड बना दिये गए और अब जब बीपीएल कार्ड बनना शुरू हो गया है तो कुछ दलाल कार्ड को एपीएल से बीएपीएल कराने के नाम पर हितग्राहियों से 1 हजार से 2 हजार रुपये तक कि वसूली की जा रही है।क्ष्रेत्र भ्रमण के दौरान कई हितग्राहियों के द्वारा उनसे शिकायत की गई है जिसकी जानकारी उनके द्वारा बीच बीच मे सम्बंधित अधिकारियों को भी दी जा चुकी हैं ।


इस सम्बंध में जब फ़ूड इंस्पेक्टर अल्लाउद्दीन खान ने बताया कि राशन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों की है
हमारा रॉल राशन कार्ड धारियों को राशन दिलाने का है कार्ड बनाने या जारी करने का नहीं

वहीं इस मामले में जनपद सीईओ फरसाबहार का कहना है कि राशन कार्ड पूरी तरह निःशुल्क बनाया जा रहा है।हितग्राहियों से एक रुपये नहीं लिए जा रहे है।इस तरह की ऐसी कोई शिकायत हमारे पास नहीं आयी है ।अगर किसी के द्वारा ऐसा किया जा रहा है और तथ्यपरक शिकायत आती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी क्योंकि आमलोगो की रसोई से यह मामला जुड़ा है।किसी तरह की शिकायत बर्दाश्त नहीं कि जाएगी








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News