28-April-2022


रात में ट्रायल लेकर कर दिया सिलेक्शन, खेल और खिलाडियों के साथ ऐसे किया खिलवाड़, वीडियो जब हुआ वायरल लोगों ने ……………पढ़िए पूरी खबर



अम्बेडकरनगर मुनादी।। प्रदेश और केंद्र सरकार जहां एक ओर खेल को बढ़ावा देने के लिए हर जतन प्रयास कर रही है वहीं अंबेडकरनगर के राजकीय स्टेडियम में इसका खुलेआम माखौल उड़ाया जा रहा है। यहां रात के अंधेरे में हाकी, हैंडबॉल, क्रिकेट,एथलेटिक्स जैसे तमाम खेलो का चयन ट्रायल्स करा दिया गया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश हेतु 15 वर्ष से कम उम्र के छात्र छात्राओं का जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स 18 अप्रैल को अंबेडकरनगर जनपद के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया था,जिला खेल अधिकारी द्वारा यह चयन ट्रायल्स कराया गया था,स्टेडियम के एक कर्मचारी ने बताया की ऐसे ही कारनामों के चलते यह खेल अधिकारी एकबार बर्खास्त भी हो चुका है|

https://youtu.be/ROl-V4RAaZU

कई अभिभावकों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि मना करने के बावजूद ऐसा किया गया, जबकि इस टेस्ट में बहुत माइनूट ऑब्जर्वेशन करना होता है, और बच्चो के भविष्य का सवाल होता है, अपने खास लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए रात्रि के अधेरे में कभी कभी मोबाइल की लाइट जलाकर सबकुछ कर दिया गया,लोगो की मांग है की इस संबंध में कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News