28-April-2022


Breaking Jashpur बारात भी सज गयी थी,दूल्हा भी घोड़े पर सवार था,शादी की धूम धाम के बीच अचानक पहुँच गयी पुलिस और फिर......पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। मंगल गीत गायी जा रही थी, द्वार पर बारात था, दूल्हे बाबू भी घोड़े पर सवार थे, बारातियों का भी स्वागत हो रहा था, पर तभी पुलिस की इंट्री होती है, और सब कुछ थम जाता है।

हाँ हम बात कर रहे हैं, बग़ीचा नगर पंचायत के अंदर कल चल रहे एक शादी समारोह की, जहाँ कल रात एक नाबालिग को ब्याहने की पूरी तैयारी कर ली गयी थी, पर पुलिस के साथ महिला बाल विकास की टीम ऐन मौके पर पहुंचकर यह शादी रुकवा दी, और पुलिस ने कड़े शब्दों में संमझाइश के साथ, घर वालों को ब्याह करने से रोका, और उनसे वादा भी लिया कि लड़की के बालिग होते तक ब्याह न करें। कानून है, तो भलाई के लिए है, कच्ची उम्र में शादी के नुकसान को भी समझाया।

https://munaadi.com/when-the-muhurta-was-out-the-bride-put-the-garland-around-the-others-neck-the-procession-came-back-unharmed-the-gharatis-accompanied-the-drunken-brides-read-the-full-new/#.YmpfAdJ6vCw.whatsapp

वहीं पुलिस ने लड़के पक्ष वालों की भी जम कर खबर ली, पूछा जब यह सब यह जान रहे थे तो आप गुनाह क्यो कर रहे थे। फिलहाल पुलिस और महिला बाल विकास की टीम ने नाबालिग को शादी से रोक लिया, पर बताया जाता है कि बच्ची घर मे इस शादी को लेकर काफी परेशान थी, और रो भी रही थी, किसी ने उसे इस तरह देखा, और बात समझी तो सूचना पुलिस और महिला बाल विकास दोनों को दे दी।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-a-soldier-commits-suicide-again-in-bastar-commits-suicide-by-shooting-himself-bengals-read-full-news/#.YmoyRYaQoBc.whatsapp

जिस पर पुलिस एलर्ट मूड में आई, और महिला बाल विकास की टीम के साथ नाबालिग का ब्याह होने से रोक लिया। वहीं टीम ने जो जांच किया उसमें पाया कि नाबालिग दुल्हन की उम्र महज 14 साल नौ महीने ही हुआ था।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News