29-April-2022


दिनदहाड़े अपनी पत्नी और बेटी को मार दी गोली, थोड़ी देर बाद खुद भी कर लिया आत्महत्या, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है………….. पढ़िए पूरी खबर



डेस्क मुनादी।। एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े अपने पत्नी और बेटी को गोली मार दी और खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। मामला बिहार की राजधानी पटना के पुलिस कॉलोनी की है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास सनसनी फैल गयी। हालांकि सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, हत्या और आत्महत्या की यह पूरी वारदात पटना के पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक में रिटायर्ड IPS अफसर नसीम अहमद के घर के सामने हुई। पुलिस के अनुसार राजीव नाम के शख्स ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। पहले उसने अपनी बेटी सारा उर्फ संस्कृति के सिर में गोली मार दी। उसके बाद तलाकशुदा पत्नी प्रियंका भारती की भी गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद की कनपटी में राजीव ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि प्रियंका भारती सरकारी दफ्तर में कार्यरत थी। प्रियंका के पास ही उसकी पहली पत्नी से हुई बेटी संस्कृति भी रहती थी।

https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1519641373196042242?s=20&t=Y70yBdKMFEijmjySmYaq8A

राजीव कुमार की पहली पत्नी शशिप्रभा की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। बाद में राजीव ने अपनी ही साली प्रियंका से शादी कर ली। लेकिन अनबन के चलते दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद प्रियंका और उसकी बेटी संस्कृति अपनी नानी के पास रहने लगी। बताया गया है कि राजीव कुमार बेरोजगार था और उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। राजीव अपनी बेटी को बेगूसराय में अपने साथ रखना चाहता था। बताया गया है कि संस्कृति पिता के साथ रहने को तैयार नहीं थी। यहीं हत्या की वजह मानी जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News