जशपुर मुनादी ।। जशपुर में एक फेसबुक आईडी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक भिड़ंत की स्थिति निर्मित हो गयी है। भाजपा इस फेसबुक आईडी को लेकर शनिवार को कोतवाली थाने में शिकायत करने जा रही है।
दरअसल गुरुवार से "जशपुर की राजनीति"नाम के एक फेसबुक आईडी से कई लोगो के पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आये। इस आईडी के प्रोफ़ाइल पिक में सांसद गोमती साय और टाईम लाईन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की पिक लगी है ।2 दिन पहले लांच हुई इस फेसबुक आईडी को देखने से ही लगता रहा है कि यह आईडी भाजपा के द्वारा बनाई गई है ।लेकिन भाजपा के लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि आईडी किसने बनाई है।पार्टी के लोग अंदर ही अंदर इस आईडी की पड़ताल कर ही रहे थे कि शुक्रवार को इसी आईडी पर जशपुर विधायक विनय भगत से जुड़ी एक खबर को पोस्ट किया गया ।इस पोस्ट के आते ही भाजपाईयो के कान खड़े हो गए और उंन्हे शक हो गया कि भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से इस तरह की फेक आईडी बनाई गई है । भाजपा के मीडिया प्रभारी फैजान ने बताया कि जशपुर भाजपा मंडल शनिवार को इस मामले के विरुद्ध कोतवाली थाने में लिखित में शिकायत करेगा ।उन्होंने बताया कि यह कांग्रेस का कारनामा है और ऐसा करने के पीछे उसका क्या उद्द्देष्य हो सकता है यह बताने की जरूरत नहीं है ।
लेकिन कांग्रेस यह मानने को तैयार नहीं है।कांग्रेस कमेटी जशपुर के ब्लॉक अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा में कहा -हमलोगों को उल जुलूल काम करने का समय नहीं है ,कांग्रेस कभी ऐसी हरकत नहीं करती ।विधायक विनय भगत लगातार क्षेत्र की उन्नति और विकास में लगे हैं ।क्षेत्र का विकास कैसे हो हम इस पर फोकस करते हैं।"

