जशपुर मुनादी।।
बड़ी खबर बगीचा से आ रही है।यहाँ के जाने माने धाम ओर पिकनिक स्पॉट लेखा पत्थर (रेंगले)के बाबा के साथ अज्ञात तत्वो के द्वारा मारपीट की गई और एक महिला के हाथ मे चाकू से हमला किया गया। इस घटना की सूचना बगीचा पुलिस को दे दी गयी है।पुलिस मौके पर पहुँच रही है।
बताया जा शुक्रवार शाम को 10 -12 युवक यहां पिकनिक मनाने आये थे ।इस दौरान वह यहाँ शराब का सेवन कर रहे थे ।जब यहाँ के बाबा धनीराम ने युवकों को शराब पीने से मना किया तो शराब के नशे में घुत्त युवकों ने बाबा धनीराम को पीटना शुरू कर दिया।इस दौरान बीच बचाव करते एक महिला आरोपियों के चाकू से घायल हो गयी । इस घटना के बाद आस पास के लोग जमा होने लगे तो आरोपी भीड़ देखकर भागने लगे ।भागते भागते आरोपियों ने एक मोबाईल और 2 बाईक को वही छोड़ दिया। उस घटना के बाद पूरे रेंगले गाँव के लोग इकट्ठे हो गए है।स्थानीय लोगो ने बताया कि आरोपी पास के ही किसी गाँव के हैं ।
बगीचा थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा उंन्हे भी घटना की जानकारी दी गयी है।वह पूरी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए है

