महासमुंद मुनादी।।
प्रदेश के महासमुंद जिले में शादी में आए बारातियों का बारात में नाचने गाने को लेकर गांव के लोगो से हुए विवाद के बाद दोनो पक्षों में हुए मारपीट में एक बाराती युवक की हत्या कर दी गई।
पुलिस इस हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक अन्य आरोपी अबतक फरार है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिलेवके सरायपाली थाना क्षेत्र के छीबर्रा गांव के हरीश प्रधान (34) और वर्ष साकिन ग्राम छीबर्रा थाना सरायपाली(2) जितेंद्र प्रधान (26) के रूप में हुई है।
वहीं इस घटना ने मरने वाले युवक की पहचान लमकेनी गांव निवासी राजकुमार दीदार के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि लमकेनी से छीबर्रा बारात आई थी। इसी दौरान सभी लोग बारात नाच गा रहे थे तभी बारातियों और छिबर्रा गांव के लोगो के बीच नाचने की बात को लेकर आपसी लड़ाई झगड़ा हो गया जहां तीन अज्ञात लोगों ने डंडा, बेट और लोहे के रॉड से सिदार पर प्राणघातक हमला कर दिये थे। इस हमले में दीदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में खोजबीन करके दो आरोपियों को पकड़ा अबकी घटना में शामिल तीसरे युवक को अबतक पकड़ा नही जा सका है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाठी, डंडे, बेट और लोहे की रॉड को आरोपियों से जप्त कर लिया है।

