30-April-2022


Jashpur Breaking पूलिस ने फिर से जीता विश्वास ! 3 साल का बच्चा भटकते- भटकते यहाँ पहुँच गया , गनीमत है इस पुलिस वाले ने देख लिया और फिर….पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। जशपुर जिले की पूलिस लगातार आम जनता का विश्वास जीतने में लगी हुई है।इसका ताजा नमूना आज जिला मुख्यालय में देखने को मिला जहाँ एक 3 साल के सड़को पर भटकते बच्चे को एक प्रधान आरक्षक ने बच्चे उंसके परिजनों को सौंप दिया।

दरअसल बच्चा अपने घर से निकलकर भटकते भटकते शहर के बीचों बीच अति व्यस्तम मार्ग बाल उद्यान के पास आ गया था।बच्चा कभी दौड़कर सड़क के उस पार जाता तो कभी इस पार।इसी बीच पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजू पांडेय अपने बच्चे को ट्यूशन लेकर जा रहे थे तो उनकी नजर इस बच्चे पर पड़ गयी।उन्होंने सबसे पहले बच्चे को अपने पास प्यार से बुलाया और उसे दुलारते पुचकारते कोतवाली थाना ले आये ।

https://munaadi.com/jashpur-breaking-these-children-had-come-to-take-the-navodaya-examination-but-it-happened-with-them-that-the-tears-came-out-beo-reached-the-spot-and-did-it-but-what-to-watch-the-ful/#.Ym0LPT_uMuM.whatsapp

पूलिस द्वारा दी गई जानकारी के मूताबिक आज प्रातः लगभग 09ः30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत श्री राजू पाडे़ किसी कार्य से बालासाहब देशपांडे उद्यान के पास गये थे, उसी दौरान रास्तें में उन्हें 03 वर्षीय बालक जो बोलने में असक्षम है, अकेले रोते हुये घूमते-भटकते मिला, उक्त बालक को आश्रय की आवष्यकता जानकर राजू पाडे ने तत्काल इसकी सूचना सिटी कोतवाली जशपुर एवं चाईल्ड लाईन जशपुर को दिया।

https://munaadi.com/in-jashpur-the-dispute-started-again-regarding-swami-atmanand-school-this-time-the-name-of-this-mla-of-the-district-came-the-deo-said-the-mla-had-said-so/#.Ymzk3exbZeM.whatsapp

चाईल्ड लाईन जशपुर एवं पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल उक्त बालक को अपने संरक्षण में लेकर उनके परिजनों का पतासाजी कर सकुशल उनके सुपूर्द किया गया। बच्चे को सुरक्षित पाकर उनके माता पिता भावुक हो गए और पूरे पुलिस महकमे और खाशकर प्रधान आरक्षक पांडेय को हृदय से धन्यवाद दिया।

उक्त कार्यवाही में सिटी कोतवाली जशपुर से निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एवं चाईल्ड लाईन जशपुर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News