01-May-2022


Big breaking jashpur : मानवता को झकझोर देने वाली घटना , पिता ही बन गया हैवान ,2 साथियों के साथ मिलकर 9 साल की बेटी के साथ किया इतना बड़ा घिनौना काम ,तीनो गिरफ्तार ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। जशपुर में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है ।यहाँ की पुलिस ने एक कुकर्मी पिता सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है । पिता के उपर खुद की 9 साल की बेटी के साथ रेप करने के आरोप है ।आरोपी पिता के साथ उसके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है ।

नारायणपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विगत 28 अप्रेल को पीड़िता अपने 2 छोटे भाईयो के साथ सो रही थी इसी बीच शराब के नशे में धुत्त पीड़िता का पिता अपने 2 अन्य साथियों के साथ पीड़िता के कमरे में प्रवेश किया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला ।

पीड़िता ने अगले दिन उसके साथ हुई घटना की आपबीती अपनी दादी को बताई फिर पीड़िता की दादी और उसके अन्य रिश्तेदार नारायणपुर थाना पहुँचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार की शाम को नारायणपुर पुलिस ने आरोपी पिता सहित अन्य 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News