01-May-2022


Munaadi Breaking- मजदूर दिवस पर मुख्यमंन्त्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाया, अब होगा………….. पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।। भूपेश बघेल कर्मचारियों के लोई लगातार बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में आज कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ा दिया गया। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 22 प्रतिशत हो गया है। पहले यह मात्र 17 प्रतिशत ही था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में मजदूर दिवस के मौके पर रविवार को बड़ी घोषणा करते हुए सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी हित में एक और बड़ा फैसला लेते हुए शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पाँच प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। ये बढ़ी हुई दर कर्मचारियों के लिए 1 मई से ही लागू होगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News