शिक्षा विभाग में "वसूली " हाइलेबल पर हुई शिकायत !

munaadi news image
August 13, 2026



शिक्षा विभाग में "वसूली " हाइलेबल पर हुई शिकायत !

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी ।।  जशपुर के फरसाबहार में इन दिनों शिक्षा विभाग में पढ़ाई से ज्यादा चर्चा एक शिकायत की हो रही है। मामला ऐसा है कि विभाग के शिक्षक भी नजरें टिकाए बैठे हैं कि शिकायत के बाद अब कार्रवाई की फाईल कब खुलती है!सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फरसाबहार के बीईओ, एबीओ और बीआरसी के खिलाफ दर्जनभर से ज्यादा शिक्षकों ने हाई लेबल पर  शिकायत की है। शिकायत में तीनों जिम्मेदार अधिकारियों पर कथित तौर पर वसूली किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

Advertisement


आरोप सही हैं या गलत यह तो जाँच के बाद पता चलेगा लेकिन  इस शिकायत को लेकर पूरे फरसाबहार में चर्चाओं का बाजार गर्म है । हांलाकि अभी तक कथित तौर हुई शिकायत पर किसी तरह की कार्रवाई के संकेत नहीं मिल रहे है लेकिन कब कार्रवाई हो जाय इसकी कोई गारंटी नहीं है ।

     

इस मामले में मूनादी डॉट कॉम ने फरसाबहार के बीईओ से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने इस मामले में ज्यादा कुछ तो नहीं कहा लेकिन इतना जरूर कहा कि शिकायत करना हर किसी का मौलिक अधिकार है लेकिन महत्वपूर्ण यह होता है कि शिकायतों में तथ्य और प्रमाण हो । शिकायत नहीं तथ्य और प्रमाण मायने रखते हैं । 

      


कुल मिलाकर देखा जाय तो  कहानी अभी शिकायत से शुरू हुई  है लेकिन कहानी का अंजाम क्या होगा यह  जांच तय करेगी और जांच का नतीजा बताएगा कि मामला ‘वसूली’ का है या फिर शिकायतों की फाइल का एक और सरकारी अध्याय है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News