रायगढ़ मुनादी।। पत्नी पत्नी के आपसी झगड़े में सुलह कराने आए पत्नी के भड़े भाई पर आरोपी ने चाकू से प्राणघातक हमला कर उसकी जघन्य हत्या कर दी। घटना के बाद कापू पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी श्रीमती कुसुम सारथी (32 साल) थाना कापू में कल रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 01 मई की दोपहर घर में इसकी ननंद उर्मिला सारथी भी अपने बच्चे के साथ घर में थी। करीब 03ः30 बजे उर्मिला का पति दाताराम सारथी जो मुनुंद, छाल में रहता है, आया और उर्मिला के साथ झगड़ा विवाद कर उसके छोटे लड़का जो डेढ साल का है उसे छिनकर अपने साथ लेकर जा रहा था जिसे घर के लोग समझाये फिर भी बच्चे को लेकर जा रहा था।
पति-पत्नी के झगड़ा विवाद को देखकर उसका पति महेश सारथी (उम्र 33 वर्ष) , दाताराम को समझाने उसके पीछे-पीछे गया और दाताराम सारथी को समझाने लगे कि बच्चा दूध पीता है छोड़ दो ,उसे बहन उर्मिला को दे दो पर दाताराम सारथी उसके बड़े साला महेश से झगड़ा विवाद कर अपने पास रखे चाकू से महेश सारथी के पेट, गर्दन में मारकर उसकी हत्या कर दिया, रिपोर्ट पर आरोपी दाताराम सारथी के विरूद्ध थाना प्रभारी कापू उपनिरीक्षक आर.एस. तिवारी द्वारा धारा 302 प्च्ब् के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
आरोपी दाताराम सारथी पिता स्व. हेमसिंह सिदार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मुनुंद थाना छाल बताया कि उसके तीन लड़के हैं।पति-पत्नी का विवाद है, जो न्यायालय में उसकी पत्नी भरण पोषण का आवेदन दी है, अपने मायके में रहती है, बड़ा लड़का इसके साथ रहता है। कल अपने बड़ा लड़का के साथ छोटे बेटे को देखने ससुराल आया था, ससुरालवाले झगड़ा किये जिसमें बड़ा साला महेश सारथी को चाकू मारकर हत्या किया । आरोपी के मेमोरंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू की जप्ती कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

