02-May-2022


भाजपा में वापस आने के बाद महिला मोर्चा में प्रियम का हुआ पुनः हुआ स्वागत,पार्टी ने सौंपी ये जिम्मेदारी ,पढिये पूरी खबर ,जानिए ….




जशपुर मुनादी ।। कांग्रेस का दामन छोड़कर फिर से भाजपा का दामन थामने वाली भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता व पूर्व सांसद नन्दकुमार साय की बेटी प्रियम पैकरा को पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारी दी गयी है। पार्टी ने इन्हें पंडरीपानी मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है । पंडरी पानी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष राधिका पैंकरा द्वारा जारी पत्र के मुताबिक़ इन्हें महिला मोर्चा कार्य समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

इनकी नियुक्ति के बाद सोमबार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान महिला मोर्चा के अध्यक्ष ममता कश्यप ,जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा भाजपा परिवार में इनका पुनः स्वागत किया गया ।

आपको बता दें कि बिगत माह रायपुर के आरंग में भाजपा द्वारा चलाये गए विशेष महा प्रवेशोत्सव के दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं के सामने प्रियम पैंकरा ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया था ।2003 के चुनाव से पहले प्रियम प्रदेश के तात्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के सामने इन्होंने कांग्रेस प्रवेश किया था और काफी लंबे समय तक कवर्धा जिले में सरपँच भी रहीं ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News