03-May-2022


जिसको घर मे पनाह दिया वो करने लगा ऐसा घिनौना काम ,घर की ही महिला को किया… महिला ने बताई आपबीती तो पुलिस ने किया…..पढिये पूरी खबर



बिजनेस में सहयोग करने के लिए जिन घर वालों ने अपने घर मे पनाह दिया उन्हीं घरवालों की एक महिला के अस्मत के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है।मामला रायगढ़ जिले के खरसिया का है । आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

जानकारी के मुताबिक चैकी खरसिया आकर स्थानीय महिला ने बताया कि उसके दूर के रिस्तेदार को घर के व्यापार में सहयोग के लिये रखे थे जिसके द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया ,पीड़िता जब घटना की रिपोर्ट करने थाना आने लगी तब आरोपी ने महिला को शादी करने का प्रलोभन दे दिया और अब वह शादी करने से इंकार कर रहा हैं।

पीड़ित महिला ने बताया कि अपने मायके में रहती है । उसके भाई के ससुराल के लड़के गुलशन यादव को घर में पारिवार के बिजनेश में सहयोग करेगा सोचकर घर लाये थे जो इनके साथ घर में रहता था। महिला ने बताया कि 16 अक्टूबर 2021 के करीब रात्रि गुलशन यादव इच्छा के विरूद्ध घर के बाहर बरामदे में ले जाकर बलपूर्वक शारिरीक संबंध बनाया और शादी करूंगा बोला लेकिन अब शादी की बात करने पर गुलशन लड़ाई - झगड़ा करता है तथा शादी नहीं करूंगा कहकर साफ इंकार कर रहा है।

आरोपी युवक के विरुद्ध चैकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम द्वारा बलात्कार की धाराओं पर कार्रवाई कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
आरोपी गुलशन यादव उम्र 32 निवासी खरसिया को आज गिरफ्तार कर खरसिया न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है।








Advertisement

Advertisement Carousel


Trending News