03-May-2022


Breaking Jashpur नाबालिग के साथ दुष्कर्म , भगाकर कहीं बाहर ले गया और ……गिरफ्त में आया आरोपी, पीड़िता ने बतायी ये बात ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी का नाम सखिन्दर राम उर्फ बुटन है। थाना बगीचा में आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 366(क), 376 (2)(एन) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है।

जानकारी के मूताबिक थाना बगीचा क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने 30 अप्रैल को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की 28 अप्रैल के दिन में लगभग 01 बजे बिना किसी को बताये घर से कहीं चली गई, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-this-female-sarpanch-has-been-suspended-the-female-sarpanch-came-in-front-of-the-media-opened-the-pole-in-front-of-the-camera-said-thats-why-she-saved-her-and-me-watch-video-r/#.YnEH2VMogOR.whatsapp


विवेचना दौरान महिला संबंधी अपराध होने पर थाना बगीचा द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से पता-तलाश कर आज नाबालिग अपहृता को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अपहृता से पूछताछ करने पर बताई कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करना बताई।आरोपी सखिन्दर राम उर्फ बुटन उम्र 22 साल निवासी रेंगले थाना बगीचा का कृत्य धारा 366, 366(क), 376 (2)(एन) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट का पाये जाने से उसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

https://munaadi.com/this-strange-wedding-invitation-card-is-going-viral-in-the-same-pavilion-the-former-sarpanch-made-a-wonderful-marriage-the-bridegroom-one-bride-three-and-read-f/#.YnC65EAUpw4.whatsapp


विवेचना कार्यवाही, अपहृता बालिका की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा उ.नि. सकलू राम भगत, स.उ.नि. नीता कुर्रे, प्र.आर. 347 मनोज सिंह, आर. 392 अमित त्रिपाठी, आर. सुधीन मिश्रा, म.आर. सुषमा पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News