04-May-2022


भीषण सड़क हादसा,बिजली कर्मचारी की मौत ,आधा दर्जन लोग घायल, शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा



रायगढ़ मुनादी।। रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं में लोगो की मौतों का क्रम थमने का नाम ही नही ले रहा है, हर दूसरे से तीसरे दिन सड़क दुर्घटना में बेगुनाहों के खून से सड़के लाल हो रही है। इसी तरह की एक घटना में बीती रात शादी समारोह से घर लौटते हुए सड़क दुर्घटना में बिजली विभाग कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई, वही आधे दर्जन लोग घायल हो गए जिनका उपचार सिविल अस्पताल में जारी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात शादी समारोह से बारात वापसी के दौरान एन एच 49 में रानीसागर के पास इनोवा और ट्रक की जोरदार भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में इनोवा सवार दूल्हा-दुल्हन परिवार के 5-6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए । जबकि खरसिया नगरपालिका बिजली विभाग में कार्यरत रेशम मेहर की सिविल हास्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद खरसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। एक अन्य जानकारी के अनुसार आज सुबह इस दुर्घटना की जानकारी लगते ही खरसिया विधायक व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने मेहर परिवार के परिजनो पर असमय हुए घटनाक्रम के लिए ढांढस बधाया,और घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने कि कामना ईश्वर से करते हुए डाक्टर को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।








Advertisement

Advertisement Carousel


Trending News