04-May-2022


Breaking Munaadi सीएम के पास फरियाद लेकर पहुँची महिला, सीएम को बताया सिस्टम का सच तो सीएम भी आये एक्शन में,इस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड



कुसमी मुनादी।। आखिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभाओ के दौरे पर निकल चुके हैं, जहां योजनाओं के धरातल पर रूबरू होने के साथ अधिकारियों के साथ विधायको की भी सांसे अटकी हुई है। जाहिर है योजनाओं को धरातल पर अमलीजामा कितना पहनाया गया है, और कोताही पर शामत आनी तय है।

इसी के साथ आज सीएम भूपेश बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा के कुसमी में हैं, और योजनाओं को बारीकी से देख रहे हैं, जैसे कि कयास लगाए जा रहे थे वही हुआ है, पहली शामत कुसमी नगरपंचायत सीएमओ के ऊपर गिरी है।

जो जानकारी है उस अनुसार सीएमओ को सस्पेंड कर दिया गया है, कुसमी के दौरे पर सीएम राशन दुकानों को देख रहे थे, तभी एक महिला ने सीएम से अपनी दास्तां सुना दी, कि वो तीन साल से राशन के लिए भटक रही है, उसने तमाम हाथ पैर मारे हैं, पर अब किसी ने उसके साथ न्याय नही किया है, तीन साल पहले जो उसका नाम गरीबी रेखा में था, उसे काट दिया गया है, और वह तब से राशन के लिए चक्कर लगा रही है। इस शिकायत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने सीएमओ को सस्पेंड के निर्देश दे दिए। महिला का नाम शशिकला बताया जा रहा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News