04-May-2022


Big Breaking Jashpur जिला जेल से निकल रहा था पीडीएस का चावल, मौके पर पहुँच गया फ़ूड विभाग, वाहन सहित चावल को थाने में…. फ़ूड ऑफिसर ने बताई ये बात,कहा-जेल के अंदर से….



जशपुर मुनादी ।। बड़ी खबर जशपुर से आ रही है ।खबर है कि जशपुरं खाद्य विभाग ने कलेक्टर बंगले के सामने गलत तरीके से परिवहन हो रहे तकरीबन 30 क्विंटल पीडीएस के चावल को अपने कब्जे में लेकर थाने को सुपुर्द कर दिया है ।

फ़ूड इंस्पेक्टर जशपुर ने बताया कि जिला जेल से चावल बाहर ले जाया जा रहा था । उंन्हे इसकी खवर मिली तो खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और परिवहन होते हुए चौक के पास ही पकड़ लिया ।उन्होंने बताया कि 407 वाहन से पीडीएस चावल जेल से बाहर ले जाया जा रहा था।अभी इसकी जाँच चल ही रही है।

जिला खाद्य अधिकारी अमित कुजूर ने बताया कि 407 वाहन सहित चावल को फिलहाल कोतवाली थाने को सुपुर्द कर दिया गया है । पंचनामा तैयार किया जा रहा है।जाँच अभी चल ही रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News