05-May-2022


Breaking jashpur प्रायवेट स्कूल के संचालक ने लगा ली फांसी,बेटे ने कहा-ऐसा नहीं हो सकता...खबर मिलने के बाद पुलिस भी .....पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

बड़ी खबर जिले के तपकरा से आ रही है।यहाँ किराए के घर मे रहने वाले एक प्राइवेट स्कूल संचालक ने बीते शाम को अपने ही घर मे फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक स्कूल संचालक का नाम मुक्तेश्वर साव बताया जा रहा है।
जानकारी के मूताबिक बुधवार की शाम करीब 8 बजे जब वह घर मे अकेले था उसी वक़्त उसने फांसी लगा ली ।मृतक अंकिरा गाँव का रहने वाला है ।अंकिरा में ही वह बीडीएस नाम से एक प्राइवेट स्कूल और फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे का संचालन करता था।

इधर दूसरी ओर मृतक के बेटे योगेश साव ने इस घटना पर संदेह जताते हुए मांग की है कि आत्महत्या की जाँच हो । योगेश का कहनाहै कि उसके पिता आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते ।यह घटना संदेहास्पद है।

आपको बता दें कि मृतक मुक्तेश्वर अंकिरा ग्राम पंचायत का वार्ड पंच भी था।

बहरहाल तपकरा पूलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है।पूलिस मौके पर पहुँच रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News