जशपुर मुनादी।। जिला जेल से पीडीएस चावल की अफरा तफरी के मामले में खाद्य विभाग ने सघन जांच शुरू कर दी है ।खाद्य विभाग की टीम की जांच के बाद थोड़ी देर में खाद्य विभाग की टीम के साथ एसडीएम भी जिला जेल जाकर मामले की जाँच करेंगे ।
जशपुर खाद्य निरीक्षक आलोक टोप्पो ने बताया कि जिला जेल के कर्मचारियों और अधिकारियो के बयान लिए जा रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में बताया है कि चावल बिलासपुर से मंगाया गया था ।चावल खराब था इसलिए चावल को वापस बिलासपुर भेजा जा रहा था लेकिन खाद्य विभाग की टीम के द्वारा जब बोरियों के खेप से एक बोरे में रखे चावल का अवलोकन किया गया तो चावल फ्रेश निकला।
फ़ूड इंस्पेक्टर ने बताया कि जेल द्वारा हर महीने चावल की डिमांड की जाती है और डिमांड के आधार पर उन्हें प्रतिमाह 80से 90क्विंटल पीडीएस चावल उपलब्ध कराया जाता है।इसलिए 407में परिवहन हो रहे चावल और जेल के अंदर रखे चावल का मिलान करने के लिए जेल के अंदर रखे चावल का मिलान किया जा रहा है।
जैसा कि जेल वालों ने बताया कि चावल खराब होने के कारण चावल को बिलासपुर भेजा जा रहा था उस बयान के आधार पर वाहन में रखे चावल की जांच की जा रही है ताकि पतां चल सके कि चावल सचमुच खराब है या नहीं । उन्होंने आगे बताया कि वाहन सहित चावल को कोतवाली थाने को रात को ही सुपर्द कर दिया गया था ।आगे की कार्रवाई अभी भी जारी है । जिस वाहन से चावल को जेल से बाहर ले जाया जा रहा था वो वाहन बिलासपुर का है ।
आपको बता दें कि बुधवार की शाम को जिला जेल से चावल बाहर भेजे जाने की सूचना पर खाद्य विभाग तत्काल मौके पर पहुंचकर जेल से बाहर निकलते ही चावल से भरे वाहन को अपने कब्जे में लिया ।खाद्य विभाग को शक है कि जेल से बाहर ले जाया जा रहा चावल पीडीएस का है ।
इस लिंक को क्लिक कीजिए जानिए पूरा मामला

