रायपुर मुनादी।। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मंत्री भी जनता से रूबरू होने उनतक पहुंचेंगे। इज़के लिए उन्हें हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश के मुख्यमंन्त्री पहले से ही जनता से रूबरू हो रहे हैं और वे गुरुवार को प्रदेश के सरगुजा संभाग के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में होंगे।
सरकार खुद लोगों तक पहुंचने और उनकी समस्या जानने के लिए प्रदेशभर में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों का दौरा कार्यक्रम चल रहा है। गुरुवार को मंत्री रविंद्र चौबे, टीएस सिंहदेव और कवासी लखमा भी हेलीकॉप्टर से दौरे पर रहेंगे।
इस दौरे में सरकार और उनके मंत्री ज्यादा से ज्यादा लोगों से रूबरू होने की कोशिश में हैं। कल इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री ने एक महिला की शिकायत पर एक अधिकारी को निलंबित भी कर दिया है। ऐसी करवाई अब लगातार जारी रहेगी।
दूसरी ओर सरकार में स्वास्थ मंत्री TS बाबा अपना अभेद गढ़ सरगुजा को छोड़ कर बस्तर संभाग में है, तो उनके गढ़ में 8 दिन लगातार CM दौरा करेंगे। CM आपमे दौरे में लगातार लोगों से मिलेंगे वहां के विकास कार्यों का जायजा लेंगे व लोहों की नब्ज टटोलेंगे। वहीं TS बाबा बस्तर में मोर्चा संभालेंगे।

