05-May-2022


Big breaking munaadi : शिकायत आते ही एक्शन में आ गए मुख्यमंत्री,इतने अधिकारियों को तुरंत किया सस्पेंड, कहा-इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं....



रायपुर मुनादी।।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के सनावल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जनता की शिकायत पर कन्हर अंतर्राज्यीय परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने के चलते कार्यपालन अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता श्याम बरनई परियोजना मण्डल अम्बिकापुर उमाशंकर राम को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उमा शंकर राम का मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव (बांगो) परियोजना बिलासपुर निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है और इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News