05-May-2022


Breaking Jashpur प्रायवेट स्कूल के संचालक द्वारा आत्महत्या मामले में आया नया मोड़ : सामने आयी आत्महत्या की बड़ी वजह ,पुलिस कर रही है मामले की जांच



जशपुर मुनादी।। बीते बुधवार की शाम तपकरा में एक प्राइवेट स्कूल के संचालक मुक्तेश्वर साव द्वारा किराए के घर मे फांसी लगाकर जान देने के मामले में नई जानकारी सामने आई है।बताया जा रहा है कि मृतक के ऊपर बैंक के लाखों रुपये के कर्ज थे और कर्ज चुकाने को लेकर मृतक काफी परेशान रहता था और आत्महत्या उन्ही परेशानियों की दुष्परिणीति हो सकती है।हांलाकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक के उपर कितने का कर्ज था।पुलिस इसका पता लगाने में जुट गयी है।

तपकरा पुलिस ने बताया कि अभी तक मृतक की पत्नि के नाम से साढ़े 4 लाख रुपये कर्ज की जानकारी मिल पाई है ।मृतक के नाम से भी बैंक में कर्ज है ।बैंक वालों से सम्पर्क कर कर्ज की जानकारी ली जा रही है ।बताया जा रहा है कि लोकल मार्केट से भी मृतक ने कर्ज ले रखा था ।

https://munaadi.com/big-breaking-jashpur-the-rice-of-pds-was-coming-out-of-the-district-jail-the-food-department-reached-the-spot-took-the-rice-along-with-the-vehicle-to-the-police-station-the-food-officer-to/#.YnKRA8eUARQ.whatsapp

तपकरा पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त मृतक घर मे अकेला था उसकी पत्नि और बच्चे कहीं बाहर गए हुए थे ।उनकी पत्नि को पडोसियों के द्वारा शाम को सूचना दी गई कि मृतक काफी गुस्से में है और घर का सामान फेंक रहा है। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर जब वह शाम करीब साढ़े 7 -8बजे घर पहुँचे तबतक मृतक फांसी लगा चुका था ।

https://munaadi.com/big-breaking-munaadi-the-chief-minister-came-into-action-as-soon-as-the-complaint-was-received-suspended-so-many-officers-immediately-said-no-leniency-in-this/#.YnO-qXc0MlM.whatsapp

यह बताना जरूरी है कि मृतक की दो पत्नियाँ है।एक साथ मे तपकरा में रहती है तथा एक पत्नी अपने बच्चों के साथ रायगढ़ में रहती है। मृतक के बेटे योगेश साव ने इस घटना को लेकर सन्देह जाहिर किया था और पुलिस से घटना की बारीकी से जाँच करने की मांग की थी ।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-government-will-be-at-the-door-of-the-public-chief-minister-will-be-in-ramanujganj-today-while-many-ministers-will-also-be-on-tour-health-minister-ts-singhdev-will-go/#.YnNhNOMaMpU.whatsapp

पढ़िए पूरी खबर,इस लिंक को क्लिक कीजिए

https://munaadi.com/the-operator-of-breaking-jashpur-private-school-hanged-himself-the-son-said-this-cannot-happen-after-getting-the-news-the-police-too-read-full-news/#.YnM8zwzYhSc.whatsapp








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News