06-May-2022


Jashpur big breaking 60 वर्षीय महिला पर चला दी गोली ,महिला को गम्भीर हालत में लाया गया अस्पताल , पूलिस अधिकारी मौके पर ,अभी तक नही…….



जशपुर मुनादी।।

बड़ी खबर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से आ रही है।शुक्रवार को सुबह सुबह गायलूँगा गाँव मे 2 अज्ञात लोगों ने एक 60 वर्षीय महिला को गोली मार दिया है ।महिला को गम्भीर हालत में कुंनकुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है।अरोपियो को गिरफ्त में लेने पुलिस ने सम्भावित इलाको में नाकेबन्दी कर दी है।

बगीचा एसडीओपी अलीम खान ने बताया कि आरोपियो की तलाश की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन कारणों से आरोपियो ने महिला के ऊपर गोली चलाई ।अभी चुकी महिला का ईलाज चल रहा है और महिला गम्भीर है इस लिहाज से अभी तक उसका बयान नही लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है।घायल महिला क्व नाम मोहिनी बाई उम्र तकरीबन 60 वर्ष बताया जा रहा है।

एसडीओपी ने बताया कि आरोपियो को पकड़ने की हर सम्भव कोशिश की जा रही है।पूलिस टीम और एडिशनल एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News